BollywoodIndia

एक और थप्पड़…’ Abhishek Kumar की Viral Post का सच आया सामने

टीवी एक्टर अभिषेक कुमार के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अचानक इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, “कुछ लोग ना एक और थप्पड़ डीजर्व करते हैं।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगाने लगे कि उनका इशारा समर्थ जुरेल की तरफ है। लोग सवाल उठाने लगे कि क्या दोनों की दोस्ती झूठी थी या उनके बीच कोई नई लड़ाई हुई है? अब अभिषेक ने एक और पोस्ट शेयर करके इस पूरे मामले की सच्चाई बताई है।

इंटरव्यू में कही बात से दुखी हुए अभिषेक

एक और थप्पड़…’ Abhishek Kumar की Viral Post का सच आया सामने
अभिषेक कुमार ने अपनी नई इंस्टाग्राम स्टोरी में साफ किया कि वो क्यों नाराज हैं। उन्होंने लिखा कि जब वे दोस्त आपस में एकदूसरे का मजाक उड़ाते हैं, तो वह सिर्फ मनोरंजन के लिए होता है। लेकिन किसी और के यूट्यूब शो पर जाकर मेरे बारे में अजीब और अपमानजनक बातें कहना गलत है। ऐसी बातें सिर्फ शो में अच्छी लगती हैं, इंटरव्यू में नहीं।
 

परिवार को पहुंचा दुख

अभिषेक ने आगे बताया कि उन्होंने वह वीडियो देखा और उस वक्त वो चुप रहे, लेकिन उस बयान से उनका परिवार और फैंस बहुत दुखी हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोस्तों के बीच की मस्ती और किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने में बहुत बड़ा फर्क होता है। उन्होंने हमेशा सामने वाले को एक अच्छा इंसान मानकर उसकी इज्जत की, इसलिए इस व्यवहार से उन्हें बहुत निराशा हुई है।
 

बिग बॉस 17 का पुराना थप्पड़ विवाद

अभिषेक ने अपने दोनों पोस्ट में सीधे तौर पर समर्थ जुरेल का नाम नहीं लिया है, लेकिन फैंस समझ गए हैं कि यह बात समर्थ के लिए ही है। बिग बॉस 17 के दौरान ईशा मालवीय को लेकर हुई लड़ाई में अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को एक जोरदार थप्पड़ मार दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उस समय भी दर्शकों ने अभिषेक का काफी सपोर्ट किया था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply