IndiaTrendingUttar Pradesh

BLO के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: CEO अनिंदिता मित्रा

पटियाला और बरनाला में बी.एल.ओ. के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

BLO के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: CEO अनिंदिता मित्रा

सीईओ ने जिला चुनाव अधिकारियों को बी.एल.ओ. की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

चंडीगढ़ : पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के पटियाला और बरनाला जिलों में बी.एल.ओ. के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं, जिनका गंभीरता से संज्ञान लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पटियाला के आनंद नगर क्षेत्र में बूथ संख्या 113 के बी.एल.ओ. पर एक स्थानीय निवासी ने उस समय हमला कर दिया, जब अधिकारी एस.आई.आर. प्रक्रिया के संबंध में उससे आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे थे। इस घटना के बाद थाना त्रिपड़ी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 115 , 351 , 221 और 132 के तहत आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इसी प्रकार बरनाला जिले के धनौला क्षेत्र में बूथ संख्या 103, अकालगढ़ कोठे के बी.एल.ओ. के साथ भी एस.आई.आर. संबंधी कार्य के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने गालीगलौज की तथा हमला किया। इस संबंध में थाना धनौला में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 132, 221 और 115 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने राज्य के सभी जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे एस.आई.आर. अभियान के दौरान बी.एल.ओ. की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने पंजाब के सभी मतदाताओं से भी अपील की कि वे बी.एल.ओ. को पूर्ण सहयोग दें तथा यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटनाएं न हों।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply