IndiaUttar Pradesh

​सहारनपुर में अरबीन हत्याकांड: इकरा-नाहिद की अगुवाई में लोग मांग रहे थे इंसाफ, पुलिस ने भांजी लाठियां

सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में हुए टायर फैक्ट्री मालिक अरबीन की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. बुधवार को सपा सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग थाने पर प्रदर्शन कर रहे थी. इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी. बाद में इकरा हसन ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पुलिस ने तीन दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया है. इस अवधि में कार्रवाई ना होने पर वह दोबारा यहां आएंगी.

​सहारनपुर में अरबीन हत्याकांड: इकरा-नाहिद की अगुवाई में लोग मांग रहे थे इंसाफ, पुलिस ने भांजी लाठियां

बता दें कि बीते शुक्रवार को टायर फैक्ट्री मालिक अरबीन की पीटपीटकर हत्या हो गई थी. वारदात के बाद पुलिस ने फैक्ट्री के चौकीदार की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच का दावा कर रही है. वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले की जांच में गंभीर नहीं है. इसी क्रम में सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन अरबीन के परिजनों और समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे.

मांगा न्याय, मिली लाठी

थाने पहुंचकर सांसद और विधायक ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. वहीं पुलिस ने थाने से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए जमकर लाठियां फटकारीं. इसमें कई लोग घायल हो गए. सांसद इकरा हसन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय मांगा है. वहीं CO गंगोह शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि अब तक तीन लोगों को अरेस्ट हैं, वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं.

सांसद ने घटना पर जताया दुख

सांसद इकरा हसन ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि अरबीन अपने कारोबार के सिलसिले में कैराना से गंगोह क्षेत्र में आकर रहने लगे थे. उनकी तीन छोटी बेटियां और एक नाबालिग बेटा है. उन्होंने मामले में नामजद 15 आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. कहा कि घटना का वायरल वीडियो दिल दहला देने वाला है. उधर, सपा विधायक नाहिद हसन ने सात दिन बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस को आड़े हाथों लिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply