Agra Metro Extension: ताजनगरी कही जाने वाली आगरा में मेट्रो की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. इसको लेकर शासन ने हरी झंडी दिखा दी है. यात्री कई नए स्टेशनों तक मेट्रों से सफर कर सकेंगे. इसमें कई कॉलेज और सरकारी अस्पताल भी जुड़ जाएंगे. इसके बाद यात्री ताजमहल से लेकर आईएसबीटी तक मेट्रों के सफर का आनंद ले सकेंगे.

मेट्रों के प्रायर्टी कॉरीडोर में फिलहाल ताजमहल से लेकर मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन तक ही मेट्रो चल रही है. इसी के दूसरे फेज में पांच और स्टेशनों तक मेट्रो सेवा का विस्तार किया जा रहा है, लेकिन इससे पहले सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से जुड़े, जितने भी पहलू हैं उन सबकी जांच आवश्यक है. बीते दिनों सीएमआरएस और उनकी टीम ने निरीक्षण किया था. मनकामेश्वर से आरबीएस कॉलेज स्टेशन के रैंप तक मोटर ट्राली से टीम ने निरीक्षण किया.
कर्पोरेशन विस्तार के लिए उद्घाटन की तैयारियों में लगा
इस दौरान एनएन मेडिकल कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी स्टेशन की यात्री सुरक्षा, तकनीकी कक्षों, स्टेशन कंट्रोल रूम, एस्केलेटर, लिफ्ट, फायर अलार्म सिस्टम और प्लेटफॉर्म के ढांचे की जांच की गई. ये सभी स्टेशन मनकामेश्वर और आरबीएस कॉलेज स्टेशन के बीच में पड़ते हैं. अब कर्पोरेशन विस्तार के लिए उद्घाटन की तैयारियों में लगा है.
पीएम नरेंद्र मोदी से समय की मांग
दरअसल, मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त से अनुमति मिलने का इंतजार था, जोकि मिल चुकी है. जानकारी के अनुसार, नए स्टेशनों के बीच सेवाओं के शुभारंभ के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से समय की मांग की जा रही है. आगर में पीएम की रैली भी जल्द ही प्रस्तावित है. इसी रैली में वो वर्चुअली मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं या किसी स्टेशन पर जाकर शुभारंभ कर सकते हैं.
स्पीड और ब्रेक टेस्ट किया गया
मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक स्टेशन ट्रैक, सिग्निलिंग, बिजली, टेलीकॉम का परिक्षण किया गया. स्पीड और ब्रेक टेस्ट भी किया गया. इस दौरान 10 से 15 बार ट्रेन कॉरीडोर में दौड़ाई गई. सारे सिस्टम को कई बार चेक किया गया. अंतिम स्टेशन आईएसबीटी तक किए गए परीक्षण में सबकुछ ठीक मिला. सुरक्षा एनओसी भी मिल चुकी है. अब इस कॉरीडोर पर मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी है.
प्रायर्टी कॉरीडोर के दूसरे फेज में उद्घाटन के बाद मेट्रो आईएसबीटी तक चलेगी. यात्री ताज पूर्वी गेट, शहीद कै. शुभम गुप्ता, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा फोर्ट, मनकामेश्वर, एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी स्टेशन, आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी स्टेशन तक सफर कर सकेंगे.



