HealthIndiaTrending

बच्चे की रुकी हुई हाइट और कम वजन से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें 6-14 साल के बच्चों का सही डाइट चार्ट

6 से 14 साल की उम्र बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है। अगर आपका बच्चा ठीक से नहीं खा रहा या उसकी हाइट और वजन में कमी दिख रही है, तो यह केवल पोषण की कमी नहीं बल्कि किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में किसी भी ‘रैंडम’ डाइट चार्ट को फॉलो करने के बजाय विशेषज्ञों की राय लेना जरूरी है।

बच्चे की रुकी हुई हाइट और कम वजन से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें 6-14 साल के बच्चों का सही डाइट चार्ट
बच्चे की रुकी हुई हाइट और कम वजन से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें 6-14 साल के बच्चों का सही डाइट चार्ट

Max Healthcare में बाल रोग विशेषज्ञ एवं नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राणा चंचल के अनुसार, बच्चों की हाइट और ओवरऑल ग्रोथ सिर्फ जेनेटिक्स पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि सही पोषण भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है। खासकर 6 से 14 साल की उम्र के दौरान अगर बच्चों को संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट दी जाए तो उनके शारीरिक और मानसिक विकास में तेजी देखी जा सकती है। इस उम्र में हेल्दी डाइट न केवल हाइट बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि इम्यूनिटी मजबूत करती है और दिमागी विकास को भी सपोर्ट करती है। हेल्दी डाइट का सेवन बच्चे के वजन को उनकी उम्र के मुताबिक बैलेंस रखता है और उनकी बॉडी को हेल्दी रखता है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों की थाली में सही पोषक तत्व शामिल हों। आइए जानते हैं कि किन न्यूट्रिएंट्स और डाइट प्लान से बच्चों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है।

हाइट बढ़ाने के लिए जरूरी पोषक तत्व

  1. बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है। दूध, अंडे, दालें और पनीर प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है जो मसल्स और टिश्यू ग्रोथ के लिए जरूरी।
  2. बच्चों के लिए विटामिन डी का सेवन भी है जरूरी। विटामिन D कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और बच्चों की हड्डियों को मजबूत करता है। धूप और फोर्टिफाइड फूड विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत हैं।
  3. 6 साल से 14 साल की उम्र में बच्चों के लिए आयरन भी बेहद जरूरी है। पालक, चुकंदर, दालें आयरन का बेहतरीन स्रोत हैं। ये शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाता है और बॉडी को हेल्दी रखता है।
  4. जिंक का सेवन भी बच्चों की ग्रोथ और इम्यूनिटी के लिए अहम है। बॉडी में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में नट्स, सीड्स और साबुत अनाज का सेवन करें।

6 साल से 14 साल की उम्र के बच्चों के डाइट चार्ट

समय मील क्या दें
सुबह उठने पर Early Morning 1 गिलास गुनगुना पानी
45 भीगे बादाम या अखरोट
शहद + नींबू पानी
नाश्ता 7:30 AM 9:00 AM 1 अंडा + 1 टोस्ट
या पोहा / दलिया / ओट्स
1 गिलास दूध / स्मूदी
1 फल
मिडमॉर्निंग स्नैक 11:00 AM मौसमी फल
मखाने / मूंगफली / रोस्टेड चना
दोपहर का खाना 1:00 PM 2:00 PM 2 रोटी + दाल या पनीर या अंडा करी
हरी सब्ज़ी
सलाद + दही / छाछ1 छोटा बाउल चावल
शाम का नाश्ता 5:00 PM स्प्राउट्स या चाट
चीज़ टोस्ट / एग सैंडविच
मिल्क शेक / फ्रूट योगर्ट
रात का खाना 7:30 PM 8:30 PM 12 रोटी + हल्की सब्ज़ी
दाल + सूप
सोने से पहले Bedtime 1 गिलास गर्म दूध + हल्दी
810 घंटे की नींद जरूरी

बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए इन आदतों को अपनाना भी है जरूरी

  • रोजाना खेलकूद या एक्सरसाइज करें। कम से कम 4560 मिनट की एक्सरसाइज बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है।
  • धूप में समय बिताए बॉडी को पर्याप्त विटामिन D मिलेगा।
  • पर्याप्त नींद लेना बच्चों के लिए जरूरी है। रोजाना 810 घंटे की नींद बच्चों का शारीरिक और बौद्धिक विकास करेगी।
  • जंक फूड और मीठे पेय बच्चों को दूर रखें। ये फूड न सिर्फ मोटापा बढ़ाते हैं बल्कि बॉडी में कई तरह की परेशानियां भी बढ़ाते हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। हर बच्चे की ग्रोथ, पोषण की जरूरत और शारीरिक स्थिति अलग होती है। किसी भी डाइट प्लान या सप्लीमेंट को अपनाने से पहले बाल रोग विशेषज्ञ या योग्य न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply