Satya Report: 2026 का कांरवां आगे बढ़ता जा रहा है और इसमें अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। हालांकि अर्जुन को लखनऊ की तरफ से एक भी मैच में खेलने का मौका अब तक नहीं मिला है, लेकिन इन सारी बातों के बीच उन्होंने पापा सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में विश किया। अर्जुन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पापा को विश तो किया, लेकिन केक नहीं खाया। मजे की बात ये रही कि उन्होंने केक नहीं खाने का कारण भी बताया।

अर्जुन ने पिता को किया विश पर नहीं खाया केक
24 अप्रैल को 53 साल के हो गए और उनके जन्मदिन के मौके पर लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी फ्रेंचाइजी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो मैसेज में अपने पिता सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी। वायरल वीडियो में अर्जुन ने अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे दोनों जल्द ही मिल पाएंगे। वीडियो में अर्जुन को एक प्लेट नीचे रखते हुए भी देखा गया जिसमें चीजकेक के टुकड़े रखे थे। अर्जुन ने कहा कि वह इस स्वादिष्ट चीज का मजा नहीं लेंगे क्योंकि वह अक्सर चीनी का सेवन नहीं करते हैं।
आपको बता दें कि नेट बॉलर के तौर पर कई साल बिताने के बाद अर्जुन तेंदुलकर 2021 में आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस एक खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए। उसी साल चोट लगने की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अर्जुन साल 2021 से ही मुंबई इंडियंस के साथ थे लेकिन उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू 2023 में ही किया। पांच सीजन के दौरान उन्होंने पंच बार की चैंपियन टीम के लिए सिर्फ पांच मैच खेले । इन पांच मैचों में उन्होंने सिर्फ 3 विकेट लिए और जिस एक पारी में उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला, उसमें उन्होंने 13 रन बनाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ एक ओवर में उन्होंने 31 रन भी दिए।
IPL में का सक्सेस रेट रोहित शर्मा से भी बेहतर, 6 साल में 55 मैचों में संभाली थी मुंबई इंडियंस की कमान
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम आईपीएल में 5 बार चैंपियन बनी, लेकिन बतौर कप्तान उनसे ज्यादा जीत प्रतिशत सचिन तेंदुलकर का रहा। सचिन का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा।



