CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

बागपत की मुस्कान ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, नशीली खीर खिलाकर घोंटा गला…

बागपत की मुस्कान ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, नशीली खीर खिलाकर घोंटा गला…

बागपत । उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रेमी संग इश्क और पति की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी ने पति की नशीली खीर खिलाकर और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बागपत के नौरोजपुर गुर्जर का है, जहां 34 वर्षीय किसान सचिन डागर की हत्या हुई। सचिन अपने परिवार के साथ खेतीबाड़ी करता था। उसकी पत्नी रचना, उनके साथ 10 वर्षीय बेटी नव्या और 8 वर्षीय बेटा शिवा भी हैं। सचिन के बड़े भाई नवीन डागर राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक स्कूल में शिक्षक हैं।

शनिवार सुबह लगभग 3:33 बजे रचना ने अपने पड़ोसी मैमपाल को फोन कर सूचित किया कि पति सचिन की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद सचिन को तुरंत बड़ौत के आस्था हॉस्पिटल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के गले पर चोट का निशान देखकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में देखा गया कि शुक्रवार रात 10:27 बजे घर के भीतर बाइक सवार युवक अंदर आया और शनिवार सुबह 3:27 बजे वापस जाता दिख रहा है।

ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने शक जताते हुए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया, जिसमें पुष्टि हुई कि सचिन की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके कंधे और पीठ पर घिसटने के निशान भी पाए गए।

आरोपी पत्नी और प्रेमी का खुलासा

पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपित पत्नी रचना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रचना ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ मिलकर पति सचिन की हत्या की है। रचना ने बताया कि उसने पति की हत्या से पहले उन्हें नशे की पांच-छह गोलियां खिला दी थीं, ताकि वह नशे में हो जाए। इसके बाद, प्रेमी सोनू के साथ मिलकर उसने पति का गला घोंटा।

रचना ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से सोनू नामक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसने अपने आप को नेवी में अधिकारी बताया था। पुलिस ने आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply