TrendingUttar Pradesh

​Barabanki News: शिक्षक सम्मान समारोह में बोले मंत्री सतीश चंद्र शर्मा- शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

​Barabanki News: शिक्षक सम्मान समारोह में बोले मंत्री सतीश चंद्र शर्मा- शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

बाराबंकी, अमृत विचार। राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में शनिवार को शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन सदस्य विधान परिषद इं. अवनीश कुमार सिंह के संयोजन में हुआ। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को फूलों की वर्षा कर, माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। 

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा और संस्कारों का सम्मान है। उन्होंने शिक्षक समाज के सम्मान और हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता जताई। सदस्य विधान परिषद इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षित करने के साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों का अनुभव समाज की अमूल्य धरोहर है।

शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों का उनके स्थान पर हुआ सम्मान

शिक्षक सम्मान समारोह की खास बात रही कि अतिथियों ने शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों का उनके स्थान पर जाकर सम्मान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन’ ने कहा कि गांव से शहर तक शिक्षा की अलख जगाने में शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान डॉ. वेद प्रकाश द्वारा रचित पुस्तक ‘नन्हें कदम’ का विमोचन भी किया गया। प्रारंभिक कक्षाओं में भाषा विकास को ध्यान में रखकर तैयार पुस्तक को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाने की महत्वपूर्ण पहल बताया गया। 

कार्यक्रम में बीएसए नवीन कुमार पाठक, प्रांतीय पदाधिकारी अरुणेंद्र वर्मा ‘मुन्ना’, डॉ. देवेंद्र कुमार द्विवेदी, डॉ. आशुतोष कुमार, राकेश सिंह, दिग्विजय पांडेय, अभिषेक सिंह, दिवाकर अवस्थी, दिलीप तिवारी, सुरेंद्र जायसवाल, उमा नाथ मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव और अमित मिश्रा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक मौजूद रहे। मंच संचालन सुभाष तिवारी और प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply