13 सितंबर 2026 को हरतालिका तीज मनाई जाएगी. इस खास मौके पर आप अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाएं. इसके लिए आप इस मेहंदी डिजाइन से आइडिया लें. कलाई का डिजाइन कंप्लीट करने के बाद बीच में राउंड शेप बनाकर हैप्पी तीज, या हरतालिका तीज लिखें, दूसरे हाथ में भी इसी तरह की मेहंदी लगाएं और अपने लव पार्टनर का नाम लिखें.

आप अगर वर्किंग वुमन हैं या फिर बहुत ही कम मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस बेल डिजाइन से आइडिया लें. कलाई से लेकर मिडिल फिंगर तक फ्लोरल पैटर्न्स बनाएं. इसी के साथ लीफ मोटिफ क्रिएट करें और मेहंदी की ड्रॉप से चेन बनाएं. उंगलियों का डिजाइन भी बिल्कुल सिंपल लीफ पैटर्न वाला है.
ये डिजाइन भी बेहद सिंपल है. कलाई पर फूल बनाएं और हथेली पर ऊपर की तरफ पत्तियों की बेल बनाकर उसके साथ मेहंदी ड्रॉप्स से कर्व चेन क्रिएट करें. सबसे लास्ट में उंगलियों का डिजाइन पूरा करें. दोनों हथेलियों के लिए आप इन मिलतेजुलते डिजाइन से आइडिया लें.
आपको थोड़ा हैवी लेकिन फटाफट लगने वाला मेहंदी डिजाइन चाहिए तो इस तस्वीर में से आइडिया लें. इसमें अंबी, मोर, फूल, जाल, हम्प्स के पैटर्न बनाए गए हैं. इस तरह के डिजाइन काफी जल्दी लग जाते हैं और रचने के बाद खूबसूरत लगते हैं.
ये बेल वाला मेहंदी डिजाइन भी सिंपल और काफी हल्का है. इसे लगाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. फूल से डिजाइन की शुरुआत करें. इसके बाद कर्व राउंड बनाएं और ऊपर अंबी, फूल के साथ डिजाइन को कंप्लीट करते जाएं.
ये सिंपल मेहंदी डिजाइन भी आप हरतालिका तीज पर ट्राई कर सकती हैं.सबसे पहले राउंड शेप बनाकर फिल कर लें. इसके बाद हम्प्स बनाएं और फिर पत्तियों का पैटर्न बनाकर आउटलाइन करके खाली जगह को फिल कर लें. ड्रॉप्स के साथ फूल को पूरा करें. इसके बाद उंगलियों पर भी पत्तियों और हम्प्स का डिजाइन बनाएं.


