TrendingUttar Pradesh

​जायदाद के लिए बना था फर्जी बेटा : बाराबंकी पुलिस ने बिछाया जाल, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

​जायदाद के लिए बना था फर्जी बेटा : बाराबंकी पुलिस ने बिछाया जाल, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

बाराबंकी, अमृत विचार : कोतवाली नगर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज और फर्जी आधार कार्ड के आधार पर जमीन बेचने की कोशिश के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को असैनी मोड़ के पास से पकड़ा। 

गिरफ्तार आरोपियों में कुशीनगर निवासी मोबिन सिद्दीकी, बंकी निवासी मो. तारीक और राजकमल रोड निवासी नितिन कश्यप उर्फ मोनू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कोडरी गांव में हाईवे से सटी शिकायतकर्ता के पिता की जमीन को चिन्हित किया था। इसके बाद कूटरचित आधार कार्ड तैयार कर मो. तारीक और नितिन कश्यप को शिकायतकर्ता के पिता का फर्जी पुत्र बनाकर जमीन का सौदा करने का प्रयास किया जा रहा था। 

मामले में कोतवाली नगर में धोखाधड़ी, कूटरचना समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले में इजहार अहमद शेख और पवन अवस्थी उर्फ पिंटू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार नितिन कश्यप के खिलाफ वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply