
अमृत विचार : बरेली की अरिल नदी में बह गए बाइक सवार तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो शव मंगलवार को मिल गए थे। गोताखोरों ने तीसरा शव भी ढूंढ लिया है। पुलिस तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना ने इलाके को झकझोर कर रख दिया।
घटनाक्रम आंवलाअतरछेड़ी मार्ग का है। डरुआपुर गांव में अरिल नदी के ऊपर एक रपटा पुल बना था। बरेली में रविवार को हुई भारी बारिश के बाद सभी नदियां उफनाई हैं। अरिल नदी का आलम ये रहा कि रपटा पुल के ऊपर से करीब दोढाई फीट तक पानी की धार बह रही थी।
सोमवार की शाम एक बाइक पर सवार तीन युवक रपटा पुल क्रॉस कर रहे थे। पानी धार इतनी तेज थी कि बाइक उसके साथ ही नदी में बह गए। देखते ही देखते तीनों युवक नदी में बह गए। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम के साथ डीएमएसएसपी घटनास्थल पर पहुंचें। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन रात होने के कारण ऑपरेशन सफल नहीं हो सका।
खोज में जुटी रहीं 9 टीमें
मंगलवार को गोताखोरों की 9 टीमें युवकों की तलाश में नदी छानती रहीं। दोपहर तक दो युवकों के शव ढूंढ निकाले। बाद में तीसरे युवक का भी शव बरामद हो गया है। मृतकों की पहचान प्रेम और विष्णु स्वरूप के रूप में हुई है, जो विसारतगंज के आंबेडकर नगर वार्ड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मचा है। मातापिता बेहाल हैं। जवान बच्चों की मौत ने क्षेत्र में मातम पसार दिया।
रामगंगा में बह गया प्राचीन मंदिर
मीरगंज क्षेत्र के कपूरपुर गांव में एक प्राचीन मंदिर नदी में समा गया। सुबह को जब ग्रामीण नींद से जागे तो उन्हें मंदिर का नामोनिशान तक नहीं मिला। मंदिर कटने से ग्रामीण मायूस हैं। भारी बारिश के बाद रामगंगा का जलस्तर बढ़ा है। तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का संकट गहराया हुआ है।
बैरमनगर में नदी में बह गई टंकी
शेरगढ़ के बैरमनगर गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत करीब 4 करोड़ की लागत से पानी की एक टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। किच्छा नदी तेजी के साथ कटान कर रही है। नदी की धार टंकी तक पहुंच गई और धीरेधीरे पूरी टंकी को अपनी चपेट में ले लिया। पानी की तेज धार के सामने टंकी नहीं टिक सकी और नदी में समा गई।



