India

Barsana Hand Walk Parkrama: बरसाना में श्रद्धालु की अनूठी भक्ति, 13 वर्षीय आराध्य ने हाथों के बल की 7 किलोमीटर परिक्रमा

Barsana Hand Walk Parikrama: मथुरा के बरसाना धाम में 13 वर्षीय आराध्य अपनी अनूठी भक्ति से श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। आगरा के रहने वाले आराध्य हाथों के बल 7 किलोमीटर लंबी राधा रानी परिक्रमा कर रहें हैं, जिसे उन्होंने अपनी स्वर्गीय दादी को समर्पित किया है। 

Barsana Hand Walk Parkrama: बरसाना में श्रद्धालु की अनूठी भक्ति, 13 वर्षीय आराध्य ने हाथों के बल की 7 किलोमीटर परिक्रमा

बरसाना धाम में दिखी अनोखी आस्था 

बरसाना धाम में दिखी आस्था की मिसाल: स्वर्गीय दादी के लिए 13 साल के आराध्य ने हाथों के बल लगाई 7 किमी लंबी परिक्रमा

मथुरा के पावन बरसाना धाम से भक्ति और दृढ़ संकल्प का एक ऐसा विस्मयकारी उदाहरण सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। आगरा के रहने वाले कमलेश गुप्ता का 13 वर्षीय… pic.twitter.com/VvcRP6P5qY

— Bansal News Official June 26, 2026

बरसाना धाम में इन दिनों एक 13 वर्षीय बालक अपनी अनोखी भक्ति के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। आगरा निवासी कमलेश गुप्ता और सीमा गुप्ता के जुड़वा बेटे और बेटी राधा रानी की परिक्रमा कर रहे हैं। इनमें 13 वर्षीय आराध्य का अंदाज सबसे अलग है। वह हाथों के बल 7 किलोमीटर लंबे पक्के परिक्रमा मार्ग पर राधा रानी की परिक्रमा कर रहे हैं। इस दृश्य को देख कर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु हैरान हो रहे हैं औऱ बालक की श्रद्धा की सराहना कर रहे हैं।  

दिवंगत दादी को समर्पित की अनोखी परिक्रमा

आराध्य ने बताया कि उनका झुकाव बचपन से ही धार्मिक गतिविधियों की ओर रहा है। उन्होंने कहा कि ये वह विशेष परिक्रमा अपनी स्वर्गीय दादी को समर्पित कर रहे हैं। उनका कहना है कि य़े उनके लिए केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि श्रद्धा औऱ भावनाओं से जुड़ा संकल्प है।  

आठ साल की उम्र से कर रहे हैं अभ्यास

आराध्य के अनुसार उन्होंने इस तरह की परिक्रमा का अभ्यास आठ वर्ष की उम्र से शुरु किया था। उन्होंने बताया कि उनकी माता हमेशा उनका हौसला बढ़ाती रही हैं और हर कदम पर उनका साथ दिया है। लगातार अभ्यास की बदौलत वह आज इस कठिन परिक्रमा को पूरी कर रहे हैं।  

रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने के लिए किया आवेदन

आराध्य ने बताया कि अपने इस झूठे प्रयास को देखते हुए उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स औऱ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए भी आवेदन किया है। रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज होगा या नहीं, इसका फैसला भविष्य में होगा, लेकिन फिलहाल बरसाना धाम में उनकी अनोखी भक्ति औऱ समर्पण की चर्चा श्रद्धालुओं के बीच लगातार हो रही है।  

 

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply