India

BCCI का बड़ा प्लान, सूर्यकुमार यादव की होगी टीम इंडिया में वापसी! पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताया कैसे मिल सकता है मौका!

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर अलोचनाओं का शिकार बनी हुई है। दरअसल टीम ने बीते समय में बैक टू बैक हार का सामना किया है। आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में टीम ने एक भी जीत हासिल नहीं की, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की T20 सीरीज में भी अपनी जीत का खाता खोलने में सफल नहीं हुई है। फैंस का कहना की भारतीय टीम के पूर्व T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनकी कप्तानी फिर से सौंप दी जाए।

BCCI का बड़ा प्लान, सूर्यकुमार यादव की होगी टीम इंडिया में वापसी! पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताया कैसे मिल सकता है मौका!

दरअसल भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में T20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को उनकी कप्तानी पद से हटा कर श्रेयस अय्यर को T20 प्रारुप में भारतीय टीम का नया कप्तान बनाया गया था, लेकिन अय्यर की कप्तानी में टीम ने अभी तक 2 सीरीज खेली और इन दोनों ही सीरीजों में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है।

आर अश्विन ने बताया Suryakumar Yadav की टीम इंडिया में वापसी का रास्ता

ऐसे में फैंस की बस एक मांग है कि सूर्यकुमार यादव को एक बार फिर से T20 प्रारुप में भारतीय टीम की कप्तानी सौंप दी जाए। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारतीय टीम के चयनकर्ता अपना मन बदल कर सूर्यकुमार यादव की फिर से वापसी करा सकते हैं।

इसी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ आर अश्विन ने सूर्यकुमार को रास्ता दिखाया है। तो आइए आपको भी बताते है कि अश्विन ने सूर्यकुमार यादव को लेकर क्या कहा है।

सूर्यकुमार की कप्तानी को लेकर बोले अश्विन

T20 प्रारुप में भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को लेकर हाल ही में भारती टीम के दिग्गज आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस से बातचीत के दौरान कहा कि अगर सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने आप को साबित कर देते हैं तो BCCI निश्चिंत उनकी वापसी टीम में करा सकती है।

अश्विन ने इस के साथ ही कहा कि टीम में वापसी तो हो जाएगी लेकिन अब कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव की वापसी काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रही है। अगर वह इस ट्रॉफी में अपने आप को साबित कर देते है तो वह बतौर बल्लेबाज भारतीय टीम में अपनी जगह पूरी तरह से पक्की कर सकते हैं।

भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन

T20 में श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम की हालात काफी ज्यादा खराब नजर आ रही है। भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए श्रेयस अय्यर अपनी पहली जीत तलाश रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ जब भारतीय टीम लगातार 2 बार क्लीन स्वीप हुई हो। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ अय्यर को ज्यादा मेहनत करनी होगी और एक कप्तान के तौर पर अपनी जीत का खाता खोलना होगा।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply