BusinessIndia

​दिवाली से पहले रॉकेट बना शेयर बाजार, 4 दिन में करा दी 14 लाख करोड़ की कमाई, क्या अभी पिक्चर बाकी है भाई

दिवाली से कुछ दिन पहले शेयर बाजार ने एक​ बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स ने 1000 से ज्यादा अंकों की तेजी दिखाई है. अगर बात 4 दिनों की यानी 28 अक्टूबर के बाद से बात करें तो शेयर बाजार में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है. जिसका प्रमुख कारण तिमाही नतीजों के अलावा कच्चे तेल की कीमतों में कमी, रुपए में तेजी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी है. शेयर बाजार में आई इस तेजी की वजह से 4 दिनों में शेयर बाजार निवेशकों को 14 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई हो चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सेंसेक्स और निफ्टी में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं…

​दिवाली से पहले रॉकेट बना शेयर बाजार, 4 दिन में करा दी 14 लाख करोड़ की कमाई, क्या अभी पिक्चर बाकी है भाई

सेंसेक्स में 3500 से ज्यादा अंकों का उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों को देखें तो प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली और आंकड़ा 77 हजार अंकों के करीब पहुंच गया. 28 अक्टूबर के बाद से सेंसेक्स में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. 28 अक्टूबर को सेंसेक्स 73,246.03 अंकों पर बंद हुआ था. उसके बाद से सेंसेक्स में 3,533.63 अंक यानी 4.82 फीसदी का उछाल देखने को मिल चुका है. 3 नवंबर को कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 1,086.88 अंकों की तेजी के साथ 76,779.66 अंकों पर पहुंच गया. वैसे दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स 935 अंकों की तेजी के साथ 76,631.12 अंकों पर कारोबार कर रहा था. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सेंसेक्स में और इजाफा देखने को मिल सकता है.

निफ्टी ने भी लगाई लंबी छलांग

वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी ने भी चार दिनों में लंबी छलांग लगाई है. आंकडों को देखें तो 28 अक्टूबर को निफ्टी 23,746.25 अंकों पर बंद हुआ था. उसके बाद से अब तक निफ्टी में 1,047.4 अंकों यानी 4.61 फीसदी का उछाल देखने को मिल चुका है. वैसे 3 नवंबर को निफ्टी 300 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 23,746.25 अंकों पर पहुंच गया था. वैसे दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर निफ्टी 262.50 अंकों के इजाफे के साथ 23,708 अंकों पर ट्रेड कर रहा है. वैसे निफ्टी अभी भी अपने लाइफ टाइम हाई से काफी नीचे देखने को मिल रही है.

शेयर बाजार में तेजी के प्रमुख कारण

  1. विदेशी निवेशकों की खरीदारी: शेयर बाजार में तेजी यूं ही तेजी नहीं आई है. इसमें विदेश निवेशकों की खरीदारी का बड़ा हाथ रहा है. 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक के बीच 6 कारोबारी दिनों में सें चार दिन विदेशी निवेशकों की ओर से निवेश किया गया है. 27 अक्टूबर को 4240 करोड़, 28 अक्टूबर को करीब 872 करोड़, 30 अक्टूबर को 3598 करोड़ और 2 नवंबर को 3115 करोड़ रुपए का निवेश किया है. वहीं 26 अक्टूबर को 1462 करोड़ और 29 अक्टूबर को 944 करोड़ की बिकवाली की थी.
  2. कच्चे तेल की कीमतों में कमी: वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में कमी की वजह से शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है. 28 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड के दाम 115 डॉलर से ज्यादा देखने को मिल रहे थे, जो 3 अक्टूबर को कम होकर 103 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जिसकी वजह से ब्रेंट क्रूड के दाम में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है.
  3. डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी: इसके अलावा इस दौरान डॉलर के मुकाबले में रुपए में भी काफी तेजी देखने को मिल चुकी है. 28 अक्टूबर को डॉलर के मुकाबले में रुपए 95.120 के लेवल पर दिखाई दिया था. जो 3 नवंबर को 94.704 के लेवल पर दिखाई दिया है. इसका मतलब है कि रुपए में 51 पैसे की तेजी देखने को मिल चुकी है. जिसका असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला है.
  4. बेहतर तिमाही नतीजे: दूसरी तिमाही के लिए कॉरपोरेट के बेहतर तिमाही नतीजे देखने को मिले हैं. ताजा उदाहरण रिलायंस इंडस्ट्रीज का है. जिसके प्रॉफिट में 40 फीसदी से ज्यादा का ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला है. जिसकी वजह से सोमवार को कंपनी के शेयरों में 12 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी. जिसका असर सेंसेक्स और निफ्टी की परफॉर्मेंंस में भी देखने को मिला.

निवेशकों की 14 लाख करोड़ रुपए की कमाई

इन 4 कारोबारी दिनों में शेयर बाजार निवेशकों की चांदी रही. आंकड़ों को देखें तो उन्हें 14 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा हुआ है. वास्ताव में निवेशकी कमाई बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ी हुई होती है. 28 अक्टूबर को बीएसई का मार्केट कैप 4,72,63,304.73 करोड़ रुपए था. जोकि 3 नवंबर को कारोबारी सत्र के दौरान 4,87,06,606.07 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि शेयर बाजार निवेशकों को 14,43,301.34 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply