India

गंभीर से पहले वीवीएस लक्ष्मण को मिली थी टीम इंडिया के कोच बनने का ऑफर, अब खुद बताए क्यों नही बने कोच

VVS Laxman: मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट जगत में राहुल द्रविड़ के बाद अब अगले नए हेड कोच की तलाश लगातार चल रही है। बीते समय में सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज थी कि वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम को नया हेड कोच बनाया जाने वाला है। इस सबसे बड़ा कारण है वह बतौर कोच भारतीय टीम के लिए काम कर चुके हैं और उनके पास टीम को बेहतर रुप से संभालने का अनुभव भी है।

गंभीर से पहले वीवीएस लक्ष्मण को मिली थी टीम इंडिया के कोच बनने का ऑफर, अब खुद बताए क्यों नही बने कोच

हालांकि जब वीवीएस लक्ष्मण से इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने पद संभालने से मना कर दिया। तो आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने टीम का हेड कोच पद संभालने से क्यों मना कर दिया था।

VVS Laxman ने क्यों नहीं ली पद की जिम्मेदारी

हाल ही में VVS लक्ष्मण ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जब उनके हेड कोच बनने के बारे में बात हो रही है, तो उन्होंने BCCI से कहा कि वह अपनी हिसाब से टीम संभालना चाहते हैं, लेकिन BCCI ने VVS लक्ष्मण को इस बात की आजादी देने से मना कर दिया था यही कारण था कि उन्होंने पद संभालने इनकार कर दिया था।

इसी के साथ ही लक्ष्मण ने कहा कि पूर्व BCCI सचिव जय शाह के साथ बोर्ड ने उन्हें अपनी सोच को टीम के लिए लागू करने के लिए पूरी आजादी दे दी थी। लक्ष्मण ने कहा कि

“वह बीते 2 सालों से BCCI के लिए काम करते हुए आ रहे हैं। साल 2024 में भी उन्हें इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए कहा गया था, लेकिन उस समय भी मैने मना कर दिया था।”

लक्ष्मण ने दी BCCI को जानकारी

सूत्रों के मुताबिक लक्ष्मण ने BCCI के साथ मिलकर अपनी योजना को लेकर पहले ही पूरी बात कर ली थी। उन्होंने CeO में अलगअलग विभागों के लिए जरुरी एसोपी यानी काम करने के नियम के साथ प्रक्रिया भी तैयारी की है।

दरअसल लक्ष्मण का यह मानना है कि बीते समय में CEO में काफी मजबूत और बेहतरीन प्रोग्राम को तैयार कर लिया गया है। जो कि भारतीय टीम के लिए काफी ज्यादा अहम काम है। उन्होंने कहा कि

“मैं इसी काम करके काफी ज्यादा खुश हूं। इसलिए भारतीय टीम के हेड कोच के पद को संभालना नहीं चाहता हूं।”

भारतीय टीम के लिए पहले भी कर चुके हैं काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि VVS लक्ष्मण , भारतीय टीम के पहले भी अंतरीम हेड कोच कि भूमिका निभा चुके हैं। इसलिए उनके पास बेहतरीन अनुभव है, यह तब हुआ था जब भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज का आगाज करना था, लेकिन उस समय भारतीय टीम के हेड कोच भारतीय टीम के साथ उपलब्ध नहीं थे, तब बोर्ड ने लक्ष्मण को इस पद की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए थे।

आपकी जानकारी के लिए मौजूदा समय में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करने वाली है, जिसका पहला मैच 15 अगस्त को खेला जाने वाला है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply