BollywoodIndiaTrending

‘आउटसाइडर होने के नाते मुश्किल’, संचिता उगले फिल्मों में करना चाहती थी लीड रोल..

‘आउटसाइडर होने के नाते मुश्किल’, संचिता उगले फिल्मों में करना चाहती थी लीड रोल..

एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड कर ली है. उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. संचिता इंडस्ट्री में आउटसाइड थीं और वो फिल्मों में लीड रोल करना चाहती थीं.

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड कर जान दे दी. 30 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. संचिता ने रविवार शाम को सुसाइड किया. संचिता ने टीवी में ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे शोज किए हैं. वो टीवी में लीड एक्ट्रेस थीं. हालांकि, फिल्मों में लीड रोल के लिए स्ट्रगल कर रही थीं. उन्होंने इस बारे में बात भी की थी. उन्होंने बताया था कि आउटसाइडर होने के नाते फिल्मों में लीड रोल मिलना काफी मुश्किल होता है.

‘टीवी में फेयर चांस मिलता है’

उन्होंने कहा था, ‘टीवी के लिए मेरे दिल में बहुत रिस्पेक्ट है. ये प्लेटफॉर्म सभी के लिए फेयर है. यहां सिर्फ कड़ी मेहनत और टैलेंट चाहिए होता है. कोई शॉर्टकट नहीं चलता है. इसने मुझे एक्टिंग सीखने और कैमरा फेस करने में मदद की. मैं टीवी करते रहना चाहती हूं लेकिन अब मेरा गोल फिल्में करना भी है.’

संचिता ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में काम किया था. इस फिल्म में वो ताराबाई के रोल में थीं. इसके अलावा उन्होंने मनोज बाजपेयी की ‘साइलेंस 2’ और क्राइम सीरीज ‘क्राइम आजकल’ में काम किया था. हालांकि, एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्मों में लीड रोल पाना काफी मुश्किल है.

फिल्मों में लीड रोल मुश्किल- संचिता उगले

उन्होंने कहा था, ‘मैंने विक्की कौशल की छावा में काम किया. मैंने ताराबाई के रोल को एंजॉय किया. मैंने साइलेंस 2 और क्राइम आजकल में भी काम किया. लेकिन मुझे ये एहसास हुआ कि आउटसाइडर होने के बृनाते फिल्मों में लीड रोल पाना मेरे लिए काफी मुश्किल है.’

आगे उन्होंने कहा, ‘वहीं मुझे टीवी में लीड रोल मिल रहे हैं. मुझे मेरे खर्चे भी मैनेज करने होते हैं मुंबई जैसे शहर में. इसीलिए मैं अच्छे रोल्स ढूंढ़ रही हूं और वो ही करती हूं.’

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply