
(इमेज- सोशल मीडिया)
सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम सेक्स वर्कर का इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है. इसमें महिला शराब पीने या पोर्क खाने से पूरी तरह इंकार करती नजर आई. उसका कहना है कि इस्लाम में ये हराम है, ऐसे में वो इनका सेवन नहीं करती है. जब उससे पूछा गया कि अब तक उसने कितने मर्दों संग संबंध बना हैं तो वो चार से पांच हजार के बीच कंफ्यूज नजर आई.
एक मुस्लिम सेक्स वर्कर का हालिया इंटरव्यू इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. महिला ने अपने पेशे के बारे में खुलकर बात की, लेकिन इस्लाम की कुछ धार्मिक मान्यताओं पर सख्ती से पालन करने की बात कही.
इंटरव्यू की एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की गई, जिसमें महिला ने कई खुलासे किये. उसे काफी कम उम्र में ही इस धंधे में धकेल दिया गया था. इंटरव्यू में महिला ने साफ कहा कि शराब पीना और पोर्क खाना इस्लाम में पूरी तरह हराम है. ऐसे में वो ये दोनों चीजें कभी नहीं लेती. इसके बाद उसने वो कहा जिसने वीडियो को वायरल ही कर दिया.
हैरान करने वाले खुलासे
महिला से इंटरव्यूर ने जब पूछा कि क्या वो शराब या पोर्क खाती है तो उसने साफ़ कहा कि ये सब इस्लाम में हराम है. लेकिन जब उससे इंटरव्यूअर ने पूछा कि अब तक आपने कितने मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं, तो महिला थोड़ी कन्फ्यूज हो गई और बोली कि चार हजार या पांच हजार. महिला को ठीक-ठीक नंबर याद नहीं थे.
हिजाब पहनकर करती है काम
महिला ने यह भी बताया कि वह काम के दौरान हिजाब पहनती है. उसके अनुसार यह उसकी पहचान और आराम दोनों के लिए जरूरी है. इंटरव्यू की वीडियो में वह हिजाब ओढ़े नजर आई. इस खुलासे ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया. कुछ लोग इसे इस्लाम और पेशे के बीच का विरोधाभास बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “धर्म के कुछ नियम मानती है तो बाकी कैसे?” जबकि दूसरे ने कहा, “हर व्यक्ति अपनी सीमा खुद तय करता है.” कई कमेंट्स में महिला की सिलेक्टिव रिलीजियस प्रैक्टिस पर तीखी आलोचना हो रही है.
वायरल इंटरव्यू की प्रतिक्रियाएं
वीडियो लाखों व्यूज पार कर चुकी है. कुछ लोग महिला की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं कि वह कम से कम कुछ नियम तो मानती है, जबकि ज्यादातर यूजर्स इसे हाइपोक्रिसी बता रहे हैं. धार्मिक विद्वानों का कहना है कि इस्लाम में व्यभिचार (Zina) भी गंभीर पाप माना जाता है. ऐसे में सेक्स वर्क को जायज नहीं ठहराया जा सकता. हालांकि महिला ने इंटरव्यू में दावा किया कि वह अपनी मजबूरियों के कारण इस पेशे में आई है और कुछ नियमों का पालन करके खुद को सही मानती है.



