CricketIndia

​Ben Stokes पर लगेगी करोड़ों की बोली! एक नहीं, ये 5 टीमें IPL Auction में लुटा सकती हैं अंधाधुन पैसा

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने IPL 2027 ऑक्शन के लिए अपना नाम भेज दिया है। उन्होंने 2 करोड़ बेस प्राइस सेट किया है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच टीमों के बीच नाम जो कि ऑक्शन टेबल पर बेन स्टोक्स को टारगेट करेंगी और किसी भी हाल में अपनी स्क्वाड में जोड़ना चाहेगी। ये टीमें स्टोक्स पर 15 करोड़ से 18 करोड़ तक खर्च कर सकती हैं।

​Ben Stokes पर लगेगी करोड़ों की बोली! एक नहीं, ये 5 टीमें IPL Auction में लुटा सकती हैं अंधाधुन पैसा

KKR और LSG: बेन स्टोक्स को खरीदने की रेस में सबसे आगे कोलकाता नाइट राइटर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स हो सकती हैं। इन दोनों को ही एक कैप्टन की तलाश हैं। कोलकाता ने अंजिक्य रहाणे को रिलीज और लखनऊ ने ऋषभ पंत को ट्रेड किया है। यही वज़ह है KKR और LSG को नए लीडर की जरूरत है। बताते चलें कोलकाता के पास 41.65 करोड़ का मौटा पर्स है। दूसरी तरफ LSG भी 47.45 करोड़ का का पर्स लेकर बैठी है। ऐसे में कोई शक नहीं कि वो बेन स्टोक्स को जरूर टारगेट करेंगे।

सनराइर्स हैदराबाद : साल 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद भी इंग्लिश लीज़ेंड बेन स्टोक्स को अपनी स्क्वाड में लेने की भरसक कोशिश करेगी। इनके पीछे का कारण ट्रेविस हेड हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोक्स करने के लिए IPL 2027 से बाहर होने का फैसला किया। इनके कारण ही SRH को उन्हें रिलीज करना पड़ा। हैदराबाद उन्हीं की रिप्लेसमेंट ढूंढ रही है। इसके लिए बेन स्टोक्स सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। ध्यान दें कि SRH के पास भी 40.15 करोड़ का भारी भरकम पर्स मौजूद है।

CSK और RR: बेन स्टोक्स IPL के इतिहास में अब तक तीन टीमों का हिस्सा रहे हैं। इनमें से दो टीमें चेन्नई और राजस्थान हैं। ये दोनों भी बेन स्टोक्स की घर वापसी चाहेंगी। याद दिला दें कि CSK ने 2023 में स्टोक्स पर 16.25 करोड़ खर्चे थे। वहीं राजस्थान ने 2018 से लेकर 2021 तक चार साल स्टोक्स को 12.5 करोड़ की मोटी सैलरी दी।

बेन अपनी बैटिंगबॉलिंग दोनों से योगदान करते हैं और किसी भी टीम की XI को चार चांद लगा सकते हैं। ऐसे में चेन्नई और राजस्थान, उन्हें अपनी स्क्वाड में शामिल करने का मौका नहीं खोना चाहेगी। CSK के पास 28.05 करोड़ तो RR के पास 27.05 करोड़ का पर्स है। वो इसे बेन स्टोक्स के लिए आधा खाली करने से पहले बिल्कुल नहीं सोचेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply