CricketIndia

​SA vs BAN: साउथ अफ्रीका को लगा डबल झटका, ODI और T20 सीरीज से बाहर हुए दो धाकड़ खिलाड़ी; रिप्लेसमेंट भी घोषित

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मंगलवार, 01 दिसंबर से व्हाइट बॉल सीरीज का आगाज होगा। ये दोनो टीमें पहले तीन वनडे और फिर इतने ही टी20 मुकाबले में टक्कर लेंगी। गौरतलब है कि इस व्हाइट बॉल सीरीज के शुरू होने से पहले मेजबान साउथ अफ्रीका को दो बड़े झटके लगे हैं। उनके तेज गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्जी और क्वेना मफाका चोटिल हो गए हैं।

​SA vs BAN: साउथ अफ्रीका को लगा डबल झटका, ODI और T20 सीरीज से बाहर हुए दो धाकड़ खिलाड़ी; रिप्लेसमेंट भी घोषित

कोएत्जीमफाका बाहर: साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके फैंस को  कोएत्जी और मफाका के चोटिल होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “तेज गेंदाबज़ गेराल्ड कोएत्जी और क्वेना मफाका चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।”

उन्होंने कोएत्जी की चोट पर लिखा, “गेराल्ड कोएत्जी वनडे और टी20 इंटरनेशनल दोनों टीमों में जगह मिली थी। हालांकि, नॉर्थ वेस्ट ड्रैगन्स के खिलाफ DP World Lions की फर्स्ट क्लास सीरीज के मुकाबले में खेलते हुए उनकी जांघ की मांसपेशियों में चोट लग गई।”

उन्होंने आगे लिखा, “मफाका को ट्रेनिंग के दौरान दाईं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बीच एक और झटका लगा। एहतियात के तौर पर उन्हें टी20 इंटरनेशनल टीम के साथसाथ इंग्लैंड लायंस के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ए टीम से भी बाहर कर दिया गया है।”

रिप्लेसमेंट भी हुई घोषित: साउथ अफ्रीका ने कोएत्जी की जगह फ्लेक्सबैंड्स के तेज गेंदबाज टियान वैन वुरेन को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। वहीं, टी20 इंटरनेशनल टीम में मोमेंटम मल्टीप्लाई टाइटंस के ऑलराउंडर ईथन बॉश और DP World Lions के अनकैप्ड तेज गेंदबाज जेजे बासन को जगह मिली है। बताते चलें कि ईथन बॉश देश के लिए 3 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, लेकिन टियाब वैन वुरेन और जेजे बासन को अब तक अपने इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

साउथ अफ्रीका की वनडे टीम: केशव महाराज , डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, जॉर्डन हरमन, डुआन जानसन, एनक़ोबानी मोकोएना, लुआनड्रे प्रिटोरियस, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, सिनेथेम्बा क़ेशिले, ट्रिस्टन स्टब्स, टियान वैन वुरेन।

साउथ अफ्रीका की टी20 इंटरनेशनल टीम: ब्योर्न फोर्टुइन , डेवाल्ड ब्रेविस, कॉनर एस्टरहुइजन, डोनोवन फरेरा, जॉर्डन हरमन, डुआन जानसन, एनक़ोबानी मोकोएना, एनक़ाबा पीटर, लुआनड्रे प्रिटोरियस, सिनेथेम्बा क़ेशिले, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनलन सुब्रायन, ईथन बॉश, जेजे बासन।

साउथ अफ्रीकाबांग्लादेश वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल:

पहला वनडे: 1 दिसंबर, कुगोम्पो सिटी

दूसरा वनडे: 4 दिसंबर, ग्केबेरहा

तीसरा वनडे: 7 दिसंबर, केप टाउन

पहला टी20 इंटरनेशनल: 10 दिसंबर, किम्बर्ली

दूसरा टी20 इंटरनेशनल: 12 दिसंबर, बेनोनी

तीसरा टी20 इंटरनेशनल: 13 दिसंबर, सेंचुरियन

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply