India

बंगाल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के रिटर्निंग ऑफिसर सुराजित रे की अपने ऑफिस में की पोस्टिंग, TMC उठाती रही है सवाल

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार अस्तित्व में आ गई है. मुख्यमंत्री बनते ही शुभेंदु ने प्रशासनिक फेरबदल भी करना शुरू कर दिया. अपने पहले बड़े प्रशासनिक बदलाव के तौर पर, मुख्यमंत्री ने सुरजीत रे को अपने मुख्यमंत्री ऑफिस में बुला लिया है. सुरजीत पिछले दिनों खत्म हुए विधानसभा चुनाव में भवानीपुर में रिटर्निग ऑफिसर के रूप में काम कर रहे थे. शुभेंदु ने इस सीट से ममता बनर्जी को हराया था.

बंगाल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के रिटर्निंग ऑफिसर सुराजित रे की अपने ऑफिस में की पोस्टिंग, TMC उठाती रही है सवाल
बंगाल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के रिटर्निंग ऑफिसर सुराजित रे की अपने ऑफिस में की पोस्टिंग, TMC उठाती रही है सवाल

सुरजीत रे नई नियुक्ति से पहले पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार के भूमि राजस्व और सर्वेक्षण निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे. राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान, चुनाव आयोग की ओर से उन्हें भवानीपुर का रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था. कोलकाता की हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला रहा. ममता बनर्जी और शुभेंदु के बीच जोरदार चले मुकाबले में बीजेपी नेता ने 15105 वोटों के अंतर से जीत हासिल की.

आरोपी अफसर के खिलाफ ममता हमलावर

हालांकि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस, उनके खिलाफ लगातार मुखर रही और बारबार यह आरोप लगाया कि वे शुभेंदु के बेहद करीबी हैं, और BJP के पक्ष में पक्षपात करते रहे हैं. यही नहीं उन पर भवानीपुर में ममता के चुनाव प्रचार को रोकने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया था.

भवानीपुर सीट पर 29 अप्रैल को होने वाली वोटिंग से पहले TMC की ओर से बारबार यह मांग की गई थी कि चुनाव आयोग को सुरजीत की जगह किसी दूसरे निष्पक्ष रिटर्निंग ऑफिसर को नियुक्त किया जाना चाहिए. चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से सुरजीत की जगह लेने के लिए 3 अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव भेजने को कहा, लेकिन आगे चलकर आयोग ने राय को ही रिटर्निंग ऑफिसर बनाए रहने देने का फैसला किया.

काउंटिंग सेंटर पर हेराफेरी गड़बड़ी का आरोप

फिर मतगणना के दिन भी ममता और उनकी पार्टी TMC ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के अधिकारियों की मदद से काउंटिंग सेंटर पर भारी हेराफेरी और गड़बड़ियां कीं, जिसकी वजह से भवानीपुर में शुभेंदु की जीत हुई. अब उनकी अगुवाई में राज्य में नई BJP सरकार की कमान संभालने के ठीक एक दिन बाद ही, शुभेंदु ने सुरजीत रे को मुख्यमंत्री कार्यालय में भेज दिया है.

The Election Commission appointed Surajit Roy as the Returning Officer in Bhabanipur, a man known to be particularly close to BJP’s Loadshedding Adhikari, who is himself contesting from this very constituency. We brought this to the Election Commission’s attention. They did pic.twitter.com/qyMmJA6zYU

— All India Trinamool Congress April 21, 2026

पश्चिम बंगाल में BJP की नई सरकार ने 2 दिन पहले शनिवार को रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट सुब्रत गुप्ता को अपना सलाहकार नियुक्त किया. सुब्रत गुप्ता ने ही राज्य में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की देखरेख की थी. इसके अलावा कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने पश्चिम बंगाल सिविल सेवा के 7 अनुभवी अधिकारियों का तबादला मुख्यमंत्री कार्यालय में कर दिया है.

‘सोनार बांग्ला’ रोडमैप पर चल रहे CM शुभेंदु

10 मई को जारी अधिसूचना /1D109/2026) के अनुसार, राज्यपाल ने CMO में वरिष्ठ उप सचिव के पद पर 7 अधिकारियों की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है. यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और इसका मकसद नए प्रशासन के “सोनार बांग्ला” रोडमैप को सुव्यवस्थित करना है. नियुक्त पाने अफसरों में प्रमित दास , जो हावड़ा में जिला SWO और SEO के पद से आ रहे हैं भी शामिल हैं.

इनके अलावा सम्राट चक्रवर्ती , जो पहले आवास विभाग में तैनात थे. अमर्त्य चक्रवर्ती , जिनका तबादला मत्स्य विभाग से किया गया है; अयान दत्ता गुप्ता , जो पहले डायमंड हार्बर के SDO थे. राजर्षि नाथ , जो पहले बर्धमान सदर उत्तर के SDO थे. दीप भादुड़ी , जो पूर्वी मेदिनीपुर में जिला SWO और SEO के पद से आ रहे हैं. खुद सुरजीत राय , जो CMO में आने पहले DLRS में अतिरिक्त निदेशक थे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply