IndiaTrendingUttar Pradesh

सावधान ! दोस्ती के बहाने अश्लील वीडियो और फ़र्ज़ी आईडी: लखनऊ की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ ख़ौफ़नाक साज़िश

घिनौने करतूत के बाद, 10 लाख की डिमांड की. पैसे नहीं मिलने पर वीडियो-फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया.

सांकेतिक तस्वीर. (IANS)

AI Image

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को प्रेमजाल में फंसाकर एक व्यवसायी ने खुद को अकेला बताकर युवती से दोस्ती की. फिर मुंशी पुलिया स्थित एक होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दरिंदगी की. आरोपी ने न केवल इस घिनौनी करतूत का वीडियो बनाया, बल्कि उसे वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी.

रकम न मिलने पर आरोपी ने पीड़िता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील वीडियो सार्वजनिक कर दिए और उसका मोबाइल नंबर भी वायरल कर दिया. इंदिरानगर पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद अदालत के कड़े आदेश पर आरोपी सोनू सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू किया जाल बिछाना: ​पीड़िता के अनुसार, आरोपी सोनू सिंह उर्फ सोनू वर्मा ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. सोनू ने खुद को अपनी पत्नी से 4 साल से अलग बताया और पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. आरोप है कि मई 2025 में आरोपी उसे मुंशी पुलिया स्थित होटल ले गया, वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेसुध किया और रेप कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया.

​10 लाख रंगदारी की मांग: ​वीडियो बनाने के बाद आरोपी असली रंग में आ गया, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे. जब पीड़िता रकम नहीं दे पाई, तो आरोपी ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उस पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए. आरोपी ने वीडियो के साथ पीड़िता का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया, जिससे उसे अनजान नंबरों से गंदी कॉल आने लगीं और उसकी सामाजिक बदनामी हुई.

कोर्ट के आदेश पर एक्शन: ​पीड़िता ने पहले इंदिरानगर पुलिस से गुहार लगाई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सोनू सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज किया है. प्रियंका पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जल्द ही पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे. साक्ष्य और डिजिटल एविडेंस के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply