चंडीगढ़

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे MBBS डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज , फरीदकोट ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब सरकार के तहत मेडिकल ऑफिसर के 630 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 तय की गई है।
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 16 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 5 अगस्त 2026 |
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत की किसी अन्य मान्यता प्राप्त मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए।
उम्मीदवारों को मैट्रिक स्तर तक पंजाबी भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों के पास यह योग्यता नहीं है, उन्हें नियुक्ति के छह महीने के भीतर यह शर्त पूरी करनी होगी।
सरकारी सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों को आवेदन के समय एनओसी प्रस्तुत करना होगा। वहीं, खेल कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पंजाब सरकार द्वारा जारी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले BFUHS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
मेडिकल ऑफिसर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
आयु सीमा कितनी है?
1 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
| वर्ग | अधिकतम आयु |
|---|---|
| SC/BC | 42 वर्ष |
| दिव्यांग | 47 वर्ष |
| सरकारी कर्मचारी | 45 वर्ष |
| विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं | 40 वर्ष |
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे लेवल9 में नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती वेतन 53,100 रुपये प्रति माह होगा। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। अंतिम चयन मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य एवं अन्य वर्ग | 2,360 रुपये |
| एससी वर्ग | 1,180 रुपये |



