पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नीति आयोग की शिक्षा गुणवत्ता रिपोर्ट2026 में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बनने का दावा किया है. रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब ने कई अहम शैक्षणिक मानकों में वर्षों से शीर्ष पर रहे केरल को पीछे छोड़ दिया है. इस उपलब्धि को राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में किए गए बड़े शिक्षा सुधारों का परिणाम बताया है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार के नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट में पंजाब प्राइमरी और मिडल की शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर नंबर 1 बन गया है.
ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿੱਖਿਆ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਲਈ ਇੱਕ ਮਿਸਾਲ ਬਣ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਸਿਰਫ਼ ਗੱਲਾਂ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਅੰਕੜੇ ਗਵਾਹੀ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਤੁਹਾਡੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਹੁਣ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਮਾਤ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ।
ਅਸੀਂ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਕੇਰਲਾ, ਹਰਿਆਣਾ ਅਤੇ ਮਹਾਰਾਸ਼ਟਰ ਵਰਗੇ ਸੂਬਿਆਂ ਨੂੰ ਪਛਾੜ ਕੇ ‘ਨੰਬਰ 1’ ਦਾ ਰੁਤਬਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਹੈ। pic.twitter.com/rxII83rhm5— Bhagwant Mann May 10, 2026
पूरे देश के लिए बनी मिसाल
सीएम मान ने कहा कि आज पंजाब की शिक्षा प्रणाली पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गई है. सिर्फ़ बातें ही नहीं, बल्कि आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि आपके सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों से भी आगे निकल चुके हैं. हमने शिक्षा के क्षेत्र में केरल, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए ‘नंबर 1’ का दर्जा हासिल कर लिया है. चाहे भाषा हो या गणित, पंजाब के प्रतिभाशाली छात्र हर क्षेत्र में अग्रणी हैं.
पंजाब के बच्चे अब हर मैदान में अव्वल
पंजाब में 80.1% स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, वहीं हरियाणा में सिर्फ 50.3% स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम उपलब्ध हैं. पंजाब के स्कूलों में बिजली 99.9% और कंपयूटर की सुविधा 99% है. सीएम मान ने कहा कि भाषा हो या गणित, पंजाब के बच्चे अब हर मैदान में अव्वल हैं.



