Ayodhya Ram Mandir Ramashankar Mishra: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। राम मंदिर में दान की कथित चोरी और गबन के मामले में जेल में बंद रामाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली गई है। अयोध्या पुलिस आज दोनों आरोपियों को 14 घंटे की कस्टडी में लेगी। संभावना है कि उन्हें जेल से अयोध्या रिजर्व पुलिस लाइन्स लाया जाएगा, जहां उनसे विस्तार से पूछताछ की गई।

बुधवार की सुबह 8 बजे आरोपी रामाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को कस्टडी में लिया गया। अयोध्या पुलिस से पूछताछ लंबी चली। दोनों आरोपियों को रात 9 बजे वापस जेल में ले जाकर छोड़ा गया। पुलिस ने सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर मिश्रा दोनों के लिए अलगअलग सवालों की लिस्ट बना रखी थी। दोनों आरोपियों से इसी आधार पर पूछताछ की गई।
रामाशंकर मिश्रा से पूछताछ के बाद अयोध्या पुलिस उसे किराए के मकान पर ले गई और वहां से पुलिस ने कुछ डॉक्यूमेंट्स बरामद किए। रामाशंकर के घर पर लगे CCTV का DVR को पुलिस ने अपने जब्त किया। रामाशंकर के पिता और भाई से भी पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस को उसके एक फोटोग्राफर दोस्त की भी जानकारी मिली, जिससे पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने जांच और पूछताछ के बाद रामाशंकर मिश्रा का कमरा सील कर दिया।
रामाशंकर मिश्रा ने खोले कई राज
मामले में आरोप है कि रामाशंकर मिश्रा भी अनुकल्प मिश्रा के साथ मिला हुआ था। दोनों मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में रामाशंकर मिश्रा ने अपने सारे राज धीरेधीरे खोल दिए। पुलिस पूछताछ में रामाशंकर ने कहा, ‘कभी नहीं सोचा था कि ये सब सामने आ जाएगा।’
आपको जानकारी दें, कि रामाशंकर मिश्रा के पास से 7 लाख 32 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए थे। कैश के अलावा उसके पास से चांदी के सिक्के और गहने भी पाए गए थे। अयोध्या पुलिस से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने भी जमीन में पैसे लगाए थे।
राम मंदिर में यात्री सेवा केंद्र का निरीक्षण
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेन्द्र दास ने राम मंदिर परिसर का दौरा किया। उन्होंने भगवान राम की पूजाअर्चना और आरती की तथा यात्री सेवा केंद्र का निरीक्षण किया।
Ayodhya, Uttar Pradesh: Ram Mandir Trust member Dinendra Das visited the Ram Mandir complex, offered prayers to Lord Ram, performed the aarti, and inspected the Yatri Seva Kendra
— IANS July 16, 2026
सुभाष श्रीवास्तव के पास कुछ नहीं मिला
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पास से पुलिस को कुछ नहीं मिला। लेकिन उससे भी घंटों पूछताछ की गई। पुलिस कुछ तथ्यों को वैरिफाइ करने के लिए पूछताछ कर रही है। रामाशंकर मिश्रा की तरह सुभाष श्रीवास्तव को भी उसके ठिकाने पर ले गई और उससे पूछताछ की।
–
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी है। वो मंदिर के नकदी गिनने के कामों की देखता था। रामाशंकर मिश्रा की जिम्मेदारी दान में मिले चढ़ावे को काउंटिंग रूम तक ले जाना था। उसे 5 साल पहले उसे राम मंदिर में नौकरी पर रखा गया था। शुरुआत में वह राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की फोटो खींचकर पैसे कमाता था, बाद में उसे चढ़ावे को काउंटिंग रूम तक ले जाने की जिम्मेदारी दी गई थी।



