BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

बिग बी ने फैंस को दी सलाह, गलतियों को स्वीकार करें और उनसे सीखें

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग के जरिए सीखने, आत्मचिंतन और जीवन में गलतियों को स्वीकार करने के महत्व पर बात की। अपने ब्लॉग में उन्होंने कहा कि हर दिन एक नई सीख लेकर आता है और व्यक्ति को हमेशा नई चीजों को सीखने और खुद को बेहतर समझने के लिए तैयार रहना चाहिए।

बिग बी ने फैंस को दी सलाह, गलतियों को स्वीकार करें और उनसे सीखें

हर दिन काम की व्यस्तताओं के बाद बिग बी अपने फैंस के नाम एक लंबा ब्लॉग लिखते हैं जिसमें उनके विचार, दिनभर के अनुभव और पुरानी यादें शामिल होती हैं।

अपने हालिया ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, “हर दिन हमें कुछ नया सिखाता है। हर दिन नई सीख और नए अनुभव लेकर आता है। हर दिन उन नए मौकों के लिए खास होता है, जो हमें बदलाव को अपनाने और आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। सीखना सबसे बड़ी ताकत है। जो बातें हमें पहले नहीं पता थीं और जिन्हें केवल विशेषज्ञ जानते थे, उन्हें भी हमें सीखने की कोशिश करनी चाहिए। जिन लोगों के पास ज्ञान और अनुभव है, उनसे सीखते रहना ही आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है।”

उन्होंने कहा कि खुद को समझने से बढ़कर कुछ नहीं होता। उन्होंने लिखा, “आखिरकार सबसे ज्यादा मायने आपकी अपनी समझ, आपकी सोच और आपका अपना अनुभव रखता है। विशेषज्ञ भी गलतियां कर सकते हैं, फिर उन्हें सुधारने की कोशिश करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं लेकिन जब आप अपने विवेक और अनुभव के आधार पर फैसला लेते हैं तो आपको अपने फैसलों पर बेहतर पकड़ होती है। अगर कोई गलती होती भी है, तो कम से कम यह संतोष रहता है कि वह आपकी अपनी गलती थी।”

उन्होंने कहा कि गलतियां करना गलत नहीं है, बल्कि उन्हें स्वीकार करना और उनसे सीखकर आगे बढ़ना सबसे महत्वपूर्ण बात है।

उन्होंने लिखा, “अपनी गलती स्वीकार करना गलत नहीं है। बल्कि यह आपके व्यक्तित्व और चरित्र को दर्शाता है। एक बार जब आप अपनी गलती मान लेते हैं, तो उसकी वजह और उसके असर को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं और उस पर होने वाली बहस भी खत्म हो जाती है।”

उन्होंने कहा, “किसी बात पर बहस करना गलत नहीं है लेकिन अगर सामने वाला आपकी बात मानने को तैयार न हो, जबकि आपको पूरा भरोसा हो कि आप सही हैं, तो बहस खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उससे कह दें, ‘हो सकता है, आप ही सही हों।’

उन्होंने कहा, “ऐसा कहने से सामने वाले को लगता है कि उसने बहस जीत ली है और आप बेवजह समय बर्बाद करने से बच जाते हैं। फिर आप उस समय को उन कामों में लगा सकते हैं, जिन पर आपको भरोसा है और जिनके बारे में आपको सही जानकारी है। वह काम सही भी हो सकता है और गलत भी, लेकिन वह आपका अपना फैसला होता है।”

उन्होंने लिखा, “अगर बात दूसरे की है, तो उसे या उन्हें यह कह दीजिए। वे खुश हो जाएंगे और आप लंबी बहस में समय गंवाने से बच जाएंगे।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply