Akola Police Raid: अकोला शहर के कच्ची खोली क्षेत्र में खदान पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। इस कार्रवाई से शहर के गुटखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

मामले का आरोपी गुलशन दुलानी पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। गुलशन दुलानी पुराना सब्जी बाजार क्षेत्र में दूकान संचालित करता है तथा कच्ची खोली इलाके में रहता है।
खदान पुलिस का एक्शन
उसके घर में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा छिपाकर रखने की गुप्त सूचना खदान पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मनोज केदारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके घर पर अचानक छापा मारा।
गुटखा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखे का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने पूरा माल जब्त कर लिया, जिसकी बाजार कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
ढाई लाख का माल जब्त
उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी मनोज केदारे और उनकी टीम ने अंजाम दिया। जिले में खुलेआम बिक रहा गुटखाशहर और जिले में की खुलेआम बिक्री लंबे समय से जारी है। ऐसे में खदान पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है।
ये भी पढ़े:
घर से मिला लाखों का जखीरा
हालांकि, गुटखे पर प्रतिबंध लागू कराने की मुख्य जिम्मेदारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन एफडीए की है, लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।
राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कमान सख्त छवि वाले आईएएस अधिकारी के हाथों में होने के बावजूद अकोला जिले में प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार थमता नजर नहीं आ रहा।



