IndiaTrending

कल्याण में पुलिस की बड़ी रेड! गोरेगांव NESCO ड्रग्स पार्टी का सप्लायर आनंद पटेल गिरफ्तार; ठाणे में मिला गांजा

 गोरेगांव ड्रग्स पार्टी का कल्याण कनेक्शन। मुख्य सप्लायर आनंद पटेल गिरफ्तार। ठाणे रेलवे स्टेशन पर मिला 8 किलो गांजा। नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन।
Mumbai Police arrests main drug supplier Anand Patel from Kalyan in the Nesco drug case. 8kg Ganja seized at Thane station. Get full details here.

Satya Report: :मुंबई के गोरेगांव में हुई ड्रग पार्टी (Drugs Case) में ओवरडोज से दो युवकों की मौत के मामले ने अब कल्याण तक कनेक्शन खोल दिया है। इस मामले में ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने कल्याण से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित पार्टी के दौरान ड्रग्स (Drugs Case) के ओवरडोज से दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद वनराई पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि पार्टी में ड्रग्स सप्लाई करने वाला युवक कल्याण में रह रहा है।

इसके बाद खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन ने मंगलवार तड़के करीब साढ़े 5 बजे वायले नगर स्थित मोहन हाइट्स इमारत में छापा मारा। यहां रहने वाला आरोपी आनंद पटेल पहले दरवाजा खोलने से बचता रहा, लेकिन जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की तैयारी की तो उसने दरवाजा खोल दिया।

ड्रग के स्रोत को खोजने में जुटी कल्याण पुलिस

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आनंद पटेल को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और आगे की जांच के लिए उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स कहां से आई और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

इस ऑपरेशन में डीसीपी अतुल झेंडे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमरनाथ वाघमोडे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। खडकपाड़ा पुलिस के अधिकारी भूषण देवरे, किरण शिर्के, संजय चव्हाण, कुंदन भामरे और सूरज खंडाले भी टीम में शामिल थे।

ठाणे रेलवे स्टेशन पर गांजे से भरा बैग मिला

सरकार एवं पुलिस के दावों के विपरीत ठाणे एवं मुंबई में नशीले पदार्थों की तस्करी बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर नियमित जांच के दौरान लावारिस बैग मिली जिसमें 8 किलो 240 ग्राम गांजा भरा हुआ था। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 1,64,800 रुपये आंकी गयी है। जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ठाणे जीआरपी की एक टीम सुबह प्लेटफॉर्म नंबर 7/8 पर एंटी-फ्रॉड चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सीएसएमटी की तरफ एन वी इंटरप्राइजेज स्टॉल के पास एक खंभे से लगकर दो संदिग्ध बैग मिले। बैग के मालिक को ढूंढने की कोशिशों के बावजूद सामने नहीं आया। इसलिए पुलिस ने दोनों बैग को कब्जे में ले लिया।

बैग को प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर स्थित जीआरपी चौकी पर लाया गया और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा किया गया। जब फोरेंसिक एक्सपर्ट और पंचों की मौजूदगी में इसकी जांच की गई, तो प्लास्टिक में लिपटा हुआ हरे रंग का गांजा जैसा पदार्थ मिला। रिपोर्ट में कन्फर्म हुआ कि यह गांजा था। पुलिस ने बताया कि गांजे का वजन आठ किलोग्राम 240 ग्राम है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply