DharamIndiaTrending

रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रूठ सकती हैं मां अन्नपूर्णा, जानें क्या करें और क्या न करें

 अगर आप चाहते हैं कि आपका घर अन्न और धन से सदैव भरा रहे तो किचन से जुड़ी ये गलतियां भूलकर भी न करें। वरना आपकी एक गलती से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती है। तो यहां जानिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
किचन वास्तु टिप्स- India TV Hindi

Satya Report:  हिंदू धर्म में रसोई यानी किचन को घर का मुख्य हिस्सा माना जाता है। रसोई केवल खाना बनाने की जगह नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है। धार्मिक मान्यता है कि रसोई घर में मां अन्नूपूर्णा का वास रहता है। जिस घर में देवी अन्नपूर्णा की कृपा रहती है वहां कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। ऐसे में रसोई से जुड़ी ये गलतियां बिल्कुल भी न करें वरना मां अन्नपूर्णा आपसे नाराज हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • रसोई में कभी भी टूटे फूटे हुए कांच या चटके बर्तनों का इस्तेमाल न करें। ये चीजें दरिद्रता का प्रतीक मानी जाती है और इनका इस्तेमाल करने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
  • रसोई में अन्न की देवी अन्नपूर्णा का वास होता है तो यहां जूते चप्पल पहनकर कभी भी प्रवेश न करें।
  • रसोईघर को कभी भी पूरा अंधेर कर के न छोड़ें। रात के समय भी कोई एक लाइट जलाकर रखें।
  • वास्तु शास्त्र में आग और पानी को एक दूसरे का शत्रु माना गया है। तो रसोई में सिंक और चूल्हा को कभी भी बिल्कुल आमने-सामने न रखें।
  • रसोई में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

रसोई में मां अन्नपूर्णा की कृपा और बरकत के लिए करें ये काम

  • रसोई के किसी कोने में कांच की कटोरी में थोड़ा सेंधा नमक रखें। ऐसा करने से घर और रसोई दोनों जगह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • गैस चूल्हा ऐसी दिशा में रखें कि खाना बनाते समय आप मुख पूर्व दिखा की ओर रहें। इससे परिवार का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और घर में समृद्धि भी आती है।
  • हमेशा पहली रोटी गाय के लिए निकालें। इससे पितृ दोष और अन्य ग्रहों की शांति होती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • रात को सोने से पहले किचन की सफाई जरूर करें और जूठे बर्तन सिंक में न छोड़ें।
.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply