
लखनऊ, अमृत विचारः आरआरबी लेवल1 ग्रुपडी की सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बरेली से मऊ तक 16 फेरों के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 05185 मऊ से बरेली के लिए 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 20 और 24 अगस्त को चलेगी। ये ट्रेन सुबह 11.45 बजे मऊ से चलकर आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट होते हुए रात को 8:30 बजे लखनऊ के बादशाहनगर और रात 9:25 बजे डालीगंज स्टेशन पहुंचेगी। यहां से चलकर सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर होते हुए अगले दिन सुबह 6.10 बजे बरेली पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 05186 बरेली से मऊ के लिए 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त को चलेगी। बरेली से दोपहर 3.25 बजे चलकर ये ट्रेन बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी होते हुए रात 8:53 बजे लखीमपुर पहुंचेगी। वहां से चलकर सीतापुर होते हुए रात 12:05 बजे लखनऊ के डालीगंज व रात 12.45 बजे बादशाहनगर नगर स्टेशन होते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे मऊ पहुंचेगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में सामान्य, स्लीपर के 14 और एसएलआर के दो कोच सहित 16 अनारक्षित कोच लगेंगे। बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, मैलानी और लखीमपुर स्टेशनों पर हेल्प डेस्क, मुफ्त पेयजल, उद्घोषणा और सुरक्षा के लिए वाणिज्य व आरपीएफ कर्मी तैनात रहेंगे।
ः


