UPPSC PCS 2026 Application Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा 2026 परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 तक आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित थी।

लोक सेवा आयोग ने बताया कि अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा एक साथ आवेदन किए जाने से सर्वर पर अत्यधिक दबाव पड़ा और वेबसाइट पर तकनीकी समस्याएं सामने आईं। इसी को देखते हुए आवेदन की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
10 अगस्त तक कर सकेंगे संशोधन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अनुसार आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार, संशोधन और शुल्क समायोजन की सुविधा 10 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अंतिम समय का इंतजार न करने और समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है।
फार्मेसी प्रवक्ता भर्ती में भी मिला मौका
के अंतर्गत प्रवक्ता भर्ती2025 के ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने सीजीपीए/एसजीपीए/ओजीपीए को प्रतिशत में बदलने का विश्वविद्यालय का प्रमाणित कन्वर्जन फॉर्मूला जमा नहीं किया था, वे अब 6 अगस्त शाम 5 बजे तक संबंधित प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।
जीआईसी प्रवक्ता भर्ती का परिणाम जारी
ने राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। जीव विज्ञान, हिंदी, उर्दू और संस्कृत विषयों में 8,070 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए प्रोविजनल रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और आगे की प्रक्रिया अलग से जारी की जाएगी।



