India

Bihar IAS-IPS Transfer List: कई जिलों को मिले नए DM-SP, 27 IPS और कई IAS अधिकारियों का तबादला

Bihar IASIPS Transfer List 2026: बिहार सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए। कई IAS और IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों को नए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मिले हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Bihar IAS-IPS Transfer List: कई जिलों को मिले नए DM-SP, 27 IPS और कई IAS अधिकारियों का तबादला

इन जिलों को मिले नए DMSP

प्रशासनिक फेरबदल के तहत नालंदा के जिलाधिकारी कुन्दन कुमार को पटना का नया डीएम बनाया गया है। वहीं पटना के डीएम त्यागराजन एस.एम. को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुमार गौरव को मुजफ्फरपुर का नया डीएम बनाया गया है, जबकि उदिता सिंह को नालंदा और दीपक कुमार मिश्रा को रोहतास का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अलंकृता पांडेय को भागलपुर, समीर सौरभ को गोपालगंज, सौरभ सुमन यादव को पूर्वी चंपारण, नवीन कुमार को किशनगंज और विक्रम विरकर को खगड़िया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:

27 IPS और कई IAS अधिकारियों का तबादला

वहीं कानूनव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 27 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। राजधानी पटना में तीन नए सिटी एसपी की नियुक्ति की गई है। ममता कल्याणी को सिटी एसपी , शैलजा को सिटी एसपी और संकेत कुमार को सिटी एसपी बनाया गया है। इसके अलावा शौर्य सुमन को पूर्णिया का एसएसपी, कुमार गौतम को पश्चिम चंपारण, उपेन्द्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद, शुभांक मिश्रा को वैशाली, भानु प्रताप सिंह को खगड़िया, शिखर चौधरी को कैमूर और परिचय कुमार को कटिहार का नया एसपी नियुक्त किया गया है। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और कानूनव्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

ये भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply