Punjab

बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ धोखा किया… राघव चड्ढा समेत AAP सांसदों के टूटने पर केजरीवाल और मान का हमला

Satya Report: AAP के सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक सहित कुल सात सांसदों के आप छोड़ने के कुछ ही मिनट बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने फिर पंजाब के साथ धोखा किया है. वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भी इसे पंजाब के साथ गद्दारी करार दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा का पंजाब में कोई जनाधार नहीं है, लेकिन तिकड़मबाजी कर सकती है. बीजेपी ने पंजाब के साथ गद्दारी की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब में वॉशिंग मशीन चला रही है.

बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ धोखा किया… राघव चड्ढा समेत AAP सांसदों के टूटने पर केजरीवाल और मान का हमला
बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ धोखा किया… राघव चड्ढा समेत AAP सांसदों के टूटने पर केजरीवाल और मान का हमला

उन्होंने कहा कि पंजाब इन गद्दारों को कभी नहीं भूलेगा जिन्होंने लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है. AAP के बागियों का यह कदम ऐसे समय में आया है जब AAP अगले साल होने वाले पंजाब चुनाव की तैयारी कर रही है.

BJP ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया

उन्होंने कहा कि CM भगवंत मान ने कहा, “…BJP ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया है. इसी ‘वॉशिंग मशीन’ का इस्तेमाल शरद पवार की पार्टी, शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के साथ भी किया गया था. पंजाब में BJP का कोई जनाधार नहीं है.”

सीएम मान ने कहा कि भाजपा अपने साथ विलय करने वाले लोगों को भी निगल जाती है. उन्होंने कहा कि ये सातों लोग पार्टी का हिस्सा नहीं थे. पार्टी को इन गद्दारों के जाने की कोई परवाह नहीं है. .

फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply