IndiaTrending

ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली पर लगेगी लगाम: फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग; ब्रज प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन

Mathura Braj Press Club: ब्रज प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी सी.पी. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से मुलाकात कर फर्जी पत्रकारों तथा अवैध रूप से “प्रेस” लिखे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने किया।

ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली पर लगेगी लगाम: फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग; ब्रज प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली पर लगेगी लगाम: फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग; ब्रज प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन

पुलिस स्तर पर भी कराई जाएगी पत्रकारों के सत्यापन की प्रक्रिया

इस दौरान जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने कहा कि जिला सूचना विभाग, पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के माध्यम से सघन जांच कराई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति पत्रकारिता की आड़ में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि पत्रकारों के सत्यापन की प्रक्रिया पुलिस स्तर पर भी कराई जाएगी और जांच के बाद ही आवश्यक पास जारी किए जाएंगे।

पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली पर लगेगी लगाम

डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता और जवाबदेही पर की गई हालिया टिप्पणी पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य वास्तविक पत्रकारों को परेशान करना नहीं, बल्कि पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त फर्जी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।

उन्होंने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह से पूरे ब्रज क्षेत्र में जागरूकता एवं सत्यापन अभियान शुरू कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और पुलिस के सहयोग से व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, और से जुड़े जिम्मेदार पत्रकारों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की विश्वसनीयता और सम्मान बनाए रखने के लिए सभी सच्चे पत्रकारों का एकजुट होना आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार उपस्थित रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply