
गुआंग्शी। चीन के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र गुआंग्शी में एक जोरदार विस्फोट हुआ है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है और 17 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी एक नोटिस में इस घटना की जानकारी दी गई है।
नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि धमाके के पीछे गैस पाइपलाइन की समस्या को कारण नहीं माना जा रहा है, और मामले की गहन जांच जारी है।
प्रशासन ने बताया कि इस विस्फोट में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की चोटें गंभीर नहीं हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। अभी तक विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।


