BollywoodIndiaTrending

36 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर, जिसके हीरो-हीरोइन का डूब गया करियर, हीरो मांग रहा काम तो एक्ट्रेस का चेहरा हुआ खराब

90 के दशक में रिलीज हुई ‘आशिकी’ किसी को याद हो ना हो, इसके गाने आज भी हिट हैं। इस फिल्म से दो नएनवेले एक्टर्स ने अपना डेब्यू किया था और आज दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से लापता हो चुके हैं। हम बात कर रहे हैं ‘आशिकी’ के लीड एक्टर्स राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से खूब सुर्खियां बटोरीं। पहली ही फिल्म से दोनों स्टार बन गए। आशिकी की सफलता के बाद इन्हें फिल्मों पर फिल्में ऑफर होने लगीं, लेकिन आशिकी जैसी सफलता न तो फिर राहुल रॉय दोहरा पाए और न ही अनु अग्रवाल की किस्मत चमक सकी। धीरेधीरे दिन ये आ गए कि दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए।

36 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर, जिसके हीरो-हीरोइन का डूब गया करियर, हीरो मांग रहा काम तो एक्ट्रेस का चेहरा हुआ खराब
36 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर, जिसके हीरो-हीरोइन का डूब गया करियर, हीरो मांग रहा काम तो एक्ट्रेस का चेहरा हुआ खराब

राहुल रॉय मांग रहे काम

हाल ही में राहुल रॉय तब चर्चा में आ गए, जब सोशल मीडिया पर उनका एक कंटेंट क्रिएटर के साथ वीडियो सामने आया। इस वीडियो को लेकर कुछ लोगों ने अभिनेता का मजाक भी उड़ाया, जिसका जवाब देते हुए एक्टर ने ट्रोल्स को खूब खरीखोटी सुनाई थी और साथ ही इस तरह के वीडियोज करने के पीछे की वजह भी बताई। ट्रोल्स को जवाब देते हुए अभिनेता ने बताया कि उन्हें कुछ कानूनी मामलों की फीस भरनी है और ये केस उस समय के हैं जब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसी के साथ उन्होंने काम दिलाने की भी अपील की।

नहीं मिल पाई पहले जैसी सफलता

राहुल रॉय ने 1990 में रिलीज हुई आशिकी से डेब्यू किया था और रातोंरात स्टारडम हासिल किया। इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई, लेकिन वह आशिकी जैसी सफलता नहीं दोहरा पाए। जुनून और सपने साजन जैसी फिल्मों में काम के जरिए उन्होंने कुछ तारीफें हासिल कीं, लेकिन बाद में उन्हें काम मिलना बंद हो गया। 2020 में राहुल रॉय तब फिर चर्चा में आए, जब उन्हें नवंबर 2020 में कारगिल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चला, जहां की फीस सुपरस्टार सलमान खान ने भरी थी।

अनु अग्रवाल को झेलना पड़ा दर्द

राहुल रॉय की ही तरह इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल का करियर भी ‘आशिकी’ के बाद पटरी से उतर गया। उनके साथ एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। 1999 में वह एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गईं, जिसमें उन्हें गहरी चोट आई और वह लंबे समय तक कोमा में रहीं। इस हादसे ने उनका चेहरा बुरी तरह बिगाड़ दिया और शरीर पर भी कई गंभीर चोटें आई थीं, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।

ः 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply