CrimeIndia

​MP में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर 2 गुटों में खूनी टकराव, मारपीट में 20 घायल; 39 पर fIR​​​​​​

मध्य प्रदेश के शाजापुर में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे के लिए दो गुटों में खूनी टकराव हुआ. इस घटना में दोनों पक्षों के 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. इनमें कई लोगों की हालत गंभीर होने की खबर है. सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने कुल 39 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वारदात शाजापुर में शूजालपुर के ग्राम टपका बसंतपुर का है.

​MP में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर 2 गुटों में खूनी टकराव, मारपीट में 20 घायल; 39 पर fIR​​​​​​

पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी. इसके बाद एक पक्ष ने अपने घर की छत से दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव किया. इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी उनके घर में घुस गए और तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की. इस दौरान दोनों तरफ से काफी देर तक पत्थरबाजी और तोड़फोड़ किया गया. इससे घर के बाहर खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं 20 से अधिक लोग घायल हए हैं.

2 घायलों की हालत नाजुक

पुलिस के मुताबिक घायलों में से दो लोगों की हालत नाजुक है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में 39 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक गांव में रहने वाले शमशाद खान और राजू सरफुद्दीन खान के बीच करीब पौने दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. एक पक्ष का आरोप है कि जमीन को कब्रिस्तान की भूमि बताकर कब्जा किया जा रहा. वहीं दसरे पक्ष ने दस्तावेजों में हेराफेरी कर जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया है. ऐसे में पुलिस ने राजस्व विभाग ने जमीन की जांच कराने को कहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply