CrimeIndia

मोहाडी में बर्तन का पानी फेंकने पर खूनी संघर्ष, दो परिवारों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के कई लोग घायल

Bhandara Family Dispute: मोहाडी तहसील के खुटसावरी में बर्तन धोने का पानी फेंकने और गालीगलौज करने के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दो परिवारों के बीच जमकर लाठीडंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के लोग लहूलुहान हो गए। मोहाडी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है।

मोहाडी में बर्तन का पानी फेंकने पर खूनी संघर्ष, दो परिवारों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के कई लोग घायल
मोहाडी में बर्तन का पानी फेंकने पर खूनी संघर्ष, दो परिवारों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के कई लोग घायल

पहले पक्ष के फरियादी दुर्गश बिरनवार 36 के अनुसार, 6 जून की रात घरेलू बात पर अपनी पत्नी को डांटने के दौरान पड़ोसी अनिल, सुनील और कलाबाई बिरनवार ने विवाद किया और अनिल व सुनील ने सागौन की लाठी से मारकर उनके व उनके पिता के सिर फोड़ दिए।

पानी फेंकने के विवाद में जमकर बवाल

वहीं, दूसरे पक्ष की फरियादी कलाबाई बिरनवार 60 का आरोप है कि रात में बर्तन का पानी दोनों घरों के बीच फेंकने पर दुर्गश ने गालीगलौज की। जब उनकी बहू ने विरोध किया, तो आरोपी दुर्गश और सुभाजी बालू बिरनवार ने बांस के डंडे से हमला कर कलाबाई और उनकी बहू को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोहाडी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए हैं।।व्यक्ति पर रिश्तेदार का हमलाआंख और नाक पर आई गंभीर चोटेंलाखनी,सं। धाबेटेकडी में शराब के नशे में खुद से ही बड़बड़ा रहे एक व्यक्ति पर उसके ही रिश्तेदार ने कर दिया।

ये भी पढ़े:

पुलिस ने दर्ज किए दोनों पक्षों के केस

आरोपी ने लातघूंसों से वार कर पीड़ित को गंभीर रूप से घायल कर दिया। फरियादी प्रभुदास बावनकर 46 और आरोपी अभिषेक बावनकुले 21 आपस में रिश्तेदार हैं और एक ही मकान में रहते हैं। प्रभुदास शराब के नशे में घर पर अकेले ही बड़बड़ा रहे थे कि मेरे पैसे वापस क्यों नहीं मिले। यह सुन वहां मौजूद अभिषेक ने बात अपने ऊपर ले ली और विवाद करने लगा। गालीगलौज करते हुए अभिषेक ने प्रभुदास की आंख और नाक पर जोरदार घूंसे जड़ दिए। ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply