CricketIndiaTrending

सूर्यकुमार यादव ने जीता करोड़ो लोगों का दिल, एक गेंदबाज को दे दिया अपना मैन ऑफ द मैच और कहा “इसका असली हकदार..

भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनके खराब प्रदर्शन की वजह से न सिर्फ टीम इंडिया की कप्तानी छिनी गई है, बल्कि उन्हें टीम इंडिया से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. आईपीएल 2026 में भी सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश रहा, इसी वजह से उनसे टीम इंडिया की कप्तानी छिनी गई और टीम से बाहर भी किया गया.

सूर्यकुमार यादव ने जीता करोड़ो लोगों का दिल, एक गेंदबाज को दे दिया अपना मैन ऑफ द मैच और कहा “इसका असली हकदार..
सूर्यकुमार यादव ने जीता करोड़ो लोगों का दिल, एक गेंदबाज को दे दिया अपना मैन ऑफ द मैच और कहा “इसका असली हकदार..

अब मुंबई टी20 लीग में ये खिलाड़ी पिछले 2 मैचों से शानदार प्रदर्शन कर रहा है. आज सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन उन्होंने ये अवार्ड एक गेंदबाज को सौंप दिया और कहा कि इसका असली हकदार वही है.

Suryakumar Yadav ने जीता करोड़ो लोगों का दिल, टीम के बॉलर को दिया प्लेयर ऑफ दी मैच अवार्ड

सूर्यकुमार यादव को उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया, लेकिन उन्होंने यह अवार्ड तेज गेंदबाज सिल्वेस्टर डिसूजा को दे दिया, जिन्होंने मैच में पांच विकेट चटकाए.

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इस गेंदबाज ने ही उनकी टीम की जीत की नींव रखी. नाइट्स को चार मैच में पहली जीत मिली तो रॉयल्स को दूसरी शिकस्त झेलनी पड़ी.

डिसूजा पांचवें गेंदबाज बने जिन्होंने इस लीग में एक मुकाबले में पांच विकेट लिए हैं. उनसे पहले शिवम दुबे, बदरे आलम, धुर्मिल माटकर और रोहन राजे ऐसा कर चुके हैं.

सूर्यकुमार यादव ने इससे पिछले मुकाबले में भी शानदार बैटिंग की थी. तब उन्होंने 24 गेंद में 48 रन की पारी खेली थी. लेकिन तब टीम को जीत नहीं मिली थी.

Suryakumar Yadav से छिनी गई टीम इंडिया की कमान

सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के बाद जब रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान किया था, तब उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था. सूर्यकुमार यादव ने उसके बाद से लगातार 2 सालों तक टीम इंडिया की कप्तानी की और इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया को हर सीरीज में जीत दिलाई, इसके साथ ही उन्होंने भारत को एशिया कप 2025 और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीताया.

हालांकि बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन तो बेहद शानदार था, लेकिन बतौर बल्लेबाज उनके बल्ले से रन नही निकल रहे थे. सूर्यकुमार यादव ने उन 2 सालों में मुश्किल से 2 अर्द्धशतक लगाया था. वहीं आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला खामोश रहा और इसी वजह से न सिर्फ उनकी कप्तानी गई, बल्कि उन्हें टीम इंडिया से भी बाहर का रास्ता दिखाया गया.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply