
हरियाणा की पानीपत पुलिस की सीआईए-2 (CIA-2) टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर में बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर सनसनीखेज लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले खूनी गिरोह का
पानीपत (सचिन): हरियाणा की पानीपत पुलिस की सीआईए-2 (CIA-2) टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर में बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर सनसनीखेज लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले खूनी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके 5 सदस्यों को धर दबोचा है। इस गिरोह के दो सदस्य पहले ही पुलिस एनकाउंटर में पकड़े जा चुके हैं।
सुनार निकला गैंग का सरगना, लूट का सोना करता था ठिकाने
जांच में खुलासा हुआ है कि इस खौफनाक गिरोह का मास्टरमाइंड ‘बालकिशन’ नाम का एक सुनार है। गिरोह के बाकी सदस्य लूटपाट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने के बाद लूटा हुआ सोना बालकिशन के पास ही जमा कराते थे, जिसे वह ठिकाने लगाता था।
बर्फ तोड़ने वाले सुए से करते थे वा
यह गिरोह राहगीरों और कारोबारियों पर बर्फ तोड़ने वाले नुकीले सुए से जानलेवा हमला कर लूटपाट करता था। गिरोह ने अपनी पहली ही लूट की वारदात के दौरान एक बैंक मैनेजर पर सुए से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।दूसरी वारदात में गिरोह के बदमाशों ने एक व्यापारी को पीछे से दबोचा और सुआ घोंपकर सोने की चेन व लैपटॉप लूटकर फरार हो गए थे। तीसरी वारदात में इस बेखौफ गिरोह ने एक बुजुर्ग महिला के गले से झपटमारी कर सोने की चेन छीन ली थी।
2 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी, कई अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद
पुलिस ने पकड़े गए सभी अपराधियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस गहन पूछताछ कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि रिमांड के दौरान लूट और आपराधिक वारदातों के कई अन्य बड़े खुलासे हो सकते हैं।



