Summit 2026: में आज से 2026 का आगाज हो रहा है। 18वें शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब सात साल बाद भारत दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के नेताओं के भारत पहुंचने पर उनका स्वागत किया है। सम्मेलन के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसका समापन New Delhi Declaration के साथ होगा।

15 हजार पुलिसकर्मी और 200 पैरामिलिट्री कंपनियां तैनात
BRICS Summit को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा का बड़ा इंतजाम किया गया है। करीब 15 हजार दिल्ली पुलिसकर्मियों, पैरामिलिट्री की 200 कंपनियों और 500 से ज्यादा CCTV कैमरों की मदद से सुरक्षा व्यवस्था संभाली जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पूरी तरह बंद नहीं होगी। हालांकि, VVIP काफिलों की आवाजाही के दौरान कुछ रास्तों पर थोड़े समय के लिए ट्रैफिक रोका जा सकता है। राजधानी में रोजाना करीब 70 से 80 हाईसिक्योरिटी मूवमेंट होने की संभावना है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए करीब 4,800 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दुनियाभर के नेताओं के भारत पहुंचने के बीच ओडिशा के पुरी में मशहूर सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने रेत से खास कलाकृति बनाकर BRICS नेताओं का स्वागत किया। इस सैंड आर्ट के जरिए भारत की ओर से विदेशी मेहमानों के प्रति स्वागत और सम्मान का संदेश दिया गया।
पुरी में सैंड आर्ट से BRICS नेताओं का अभिनंदन
BRICS नेताओं के भारत आगमन से पहले पुरी बीच पर कलाकार मानस कुमार साहू ने विशेष Sand Art तैयार की। रेत से बनाई गई इस कलाकृति के जरिए BRICS Summit में शामिल होने वाले विदेशी नेताओं का स्वागत किया गया। कलाकार ने अपनी कला के माध्यम से भारत की मेहमाननवाजी और BRICS देशों के बीच सहयोग की भावना को दर्शाने की कोशिश की है।
फिलीपींस की विदेश सचिव दिल्ली पहुंचीं
BRICS Summit 2026 में शामिल होने के लिए फिलीपींस की विदेश मामलों की सचिव मा. थेरेसा पी. लाजारो भी दिल्ली पहुंच गई हैं। सम्मेलन में कई देशों के नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। राजधानी में विदेशी मेहमानों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
भारत मंडपम की सुरक्षा बढ़ाई गई
दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS Summit 2026 आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के शामिल होने को देखते हुए भारत मंडपम और उसके आसपास सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। VVIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। लोगों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
BRICS के दौरान दिल्ली में क्या रहेगा बंद?
समिट को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कारण कई जगहों पर पाबंदियां और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए हैं। स्कूलों में भी छुट्टी रखी गई है। ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली में कौनकौन सी सेवाएं प्रभावित रहेंगी और किन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह की जानकारियां शेयर की जा रही हैं, लेकिन इनमें कुछ गलत दावे भी शामिल हैं। ऐसे में लोगों को केवल आधिकारिक ट्रैफिक और प्रशासनिक एडवाइजरी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें:
PM मोदी ने सकारात्मक चर्चा की उम्मीद जताई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS Summit को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि आने वाले दिनों में दुनिया के कई नेता BRICS Summit के लिए एक साथ जुटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की भावना के साथ वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में संस्कृत श्लोक का भी उल्लेख किया। इसके जरिए उन्होंने अच्छे लोगों की संगति, संवाद और मित्रता के महत्व का संदेश दिया। श्लोक का भावार्थ है कि सज्जनों के साथ चलना, उनकी संगति करना और उनसे संवाद व मित्रता बनाए रखना चाहिए, जबकि बुरे लोगों से दूरी बनाए रखना उचित है। BRICS Summit को लेकर भारत में सुरक्षा से लेकर स्वागत तक व्यापक तैयारियां की गई हैं। अब सभी की नजरें सम्मेलन में होने वाली अहम बैठकों और वैश्विक मुद्दों पर होने वाली चर्चाओं पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें:



