CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

देवर-भाभी में था अवैध संबंध, प्यास लगी तो कमरे में गया और करने लगा प्यार, तभी आ गए घरवाले, फिर क्या हुआ?

देवर-भाभी में था अवैध संबंध, प्यास लगी तो कमरे में गया और करने लगा प्यार, तभी आ गए घरवाले, फिर क्या हुआ?

Image AI 

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. पूरा मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है, जहां देवर-भाभी को घरवालों ने एक कमरे में पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को जूतों की माला पहनाकर गांव के बाहर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ा रखा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क किनारे देवर और भाभी गले में जूते की माला पहनकर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स दोनों से कह रहा है- ‘तुम्हें गांव से बॉयकाट किया जा रहा है, इसका मतलब है कि गांव में पैर नहीं रख सकते हो. कोई भी वारदात होती है, तो तुम दोनों ही जिम्मेदार होगे.’ फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है.

ई-रिक्शा चलाता है युवक

जानकारी के मुताबिक युवक ई-रिक्शा चलाता है. उसने बताया कि यह वीडियो पिछले महीने की 17 तारीख का है. 17 मई की सुबह ही उसकी रिश्ते में लगने वाली भाभी की देवरानी ने उसे फोन किया और कहा कि उसके लिए दारू लानी है. जब उसने मना किया तो उसने झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी.

युवक ने बताया कि 17 मई को वह ई-रिक्शा चलाकर उसी गांव से होकर जा रहा था. तेज गर्मी के कारण जब उसे प्यास लगी तो वह भाभी के घर ठंडा पानी लेने गया था. वहां देवरानी और सास ने उसे कमरे में रखे फ्रिज से पानी लेने के लिए कहा. उसी कमरे में भाभी काम कर रही थी.

देवरानी-सास ने बंद की कमरे की कुंडी

इसके बाद जैसे ही वह कमरे में पहुंचा, देवरानी और सास ने बाहर से कमरे की कुंडी बंद कर दी और फिर शोर मचाना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए. कमरे की कुंडी खोलने पर युवक अपनी भाभी के साथ अंदर मिला. युवक का आरोप है कि इसके बाद परिजनों ने उसके साथ मारपीट की.

पुलिस ने क्या कुछ बताया?

वहीं पुलिस ने बताया कि जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने की बात सामने आई है. करीब दो सप्ताह पहले परिजनों ने महिला को रिश्ते के देवर के साथ कमरे में पकड़ लिया था. इसके बाद महिला के भाई को बुलाया गया. दोनों को घर से बाहर निकाल दिया गया है. महिला रविवार को थाने पर पहुंची थी. वह अपने तीन बच्चों को उसे दिलाने की मांग कर रही है. आगे की कार्रवाई जारी है. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply