Satya Report: Budh Ast May 2026: बुध ग्रह मई महीने की शुरुआत में 2 तारीख को मेष राशि में अस्त अवस्था में चले जाएंगे। बुध 22 दिनों तक अस्त अवस्था में रहेंगे। कुछ राशियों के लिए बुध का अस्त होना मुश्किलों से भरा रह सकता है। इन लोगों को आर्थिक पक्ष और करियर क्षेत्र से जुड़े फैसले सोचसमझकर लेने होंगे। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में और बुध अस्त के दौरान किए जाने वाले उपायों के बारे में।

मेष राशि
बुध ग्रह 2 मई को अस्त होंगे ऐसे आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। इसके साथ ही करियर में भी उतारचढ़ावों का सामना आपको करना पड़ सकता है। मातापिता के साथ वार्तालाप करते समय वाणी का इस्तेमाल सोचसमझकर करें नहीं तो मनमुटाव पैदा हो सकता है। बुध अस्त के दौरान गणेश जी की पूजा करने से शुभ फल आपको प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन राशि
आपकी राशि के स्वामी बुध का अस्त होना आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपकी एकाग्रता में कमी देखने को मिल सकती है। शिक्षा क्षेत्र में दिक्कतों का सामना इस राशि के जातक कर सकते हैं। बड़ी रकम का लेनदेन सोचसमझकर करें नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है। उपाय के तौर पर आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।
कन्या राशि
बुध आपकी भी राशि के स्वामी हैं ऐसे में बुध का अस्त होना आपके लिए भी परेशानियों का सबब बना सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ नोकझोंक हो सकती है जिसके कारण मानसिक रूप से आप परेशान होंगे। मेहनत का आशातीत फल न मिलने से भी आप तनाव में नजर आ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों को लेकर सतर्क रहें। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि
आपके लिए बुध का अस्त होना खर्चों में वृद्धि का कारण बन सकता है। अगर कानूनी मामलों में फंसे हैं तो आपको बेहद सतर्कता से हर फैसला लेना चाहिए। गलत लोगों की संगति आर्थिक रूप से आपको कमजोर कर सकती है। करियर स क्षेत्र में भी उतारचढ़ाव आ सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको गणेश जी को मोदक का भोग लगाना चाहिए।



