CricketIndia

4,4,4,4,4,4: पावरप्ले में आया धाकड़ ओपनर का तूफान, IPL के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

Satya Report: Prabhsimran Singh: IPL 2026 में बल्लेबाजों का जलवा चरम पर है, लेकिन दिल्ली के मैदान पर जो नजारा देखने को मिला, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने ऐसा तूफान मचाया कि पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज बेबस नजर आए।

4,4,4,4,4,4: पावरप्ले में आया धाकड़ ओपनर का तूफान, IPL के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा
4,4,4,4,4,4: पावरप्ले में आया धाकड़ ओपनर का तूफान, IPL के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

दिल्ली कैपिटल्स के 264 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरे प्रभसिमरन ने दिल्ली के गेंदबाजों को पहली गेंद से निशाना बनाया। इसका नतीजा ये हुआ कि उन्होंने दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के एक ही ओवर में लगातार 6 चौके जड़ते हुए 24 रन बटोर लिए और इतिहास रच दिया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ प्रभसिमरन IPL इतिहास में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ कर चुके हैं।

पावरप्ले में पंजाब का पलटवार

दिल्ली कैपिटल्स के विशाल स्कोर के जवाब में उतरी पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी ने पावरप्ले में ही अपने इरादे साफ कर दिए।  प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने मिलकर सिर्फ 6 ओवर में 116 रन जोड़ दिए। इस दौरान टीम का रन रेट 19 से भी ऊपर रहा, जिसने दिल्ली के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया।

मुकेश के ओवर में बरपा कहर

पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए मुकेश कुमार को प्रभसिमरन ने बिल्कुल नहीं बख्शा। उन्होंने अलगअलग शॉट्स खेलते हुए हर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। उन्होंने 6 गेंदों पर 6 चौके जड़ते हुए कमाल कर दिया। इतना ही नहीं, अगले ओवर में भी उनका हमला जारी रहा और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स  के खिलाफ पहली ही गेंद पर चौका लगाकर लगातार 7 गेंदों पर 7 चौके जड़ने का कारनामा कर डाला। इस दौरान प्रभसिमरन 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। इस तरह वह पंजाब की ओर से चौथा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

PBKS के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

  • केएल राहुल vs DC 14
  • प्रियांश आर्य vs SRH 16
  • निकोलस पूरन vs SRH 17
  • प्रभसिमरन सिंह vs KKR 18
  • प्रभसिमरन सिंह vs DC 18

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply