Manav Suthar: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम अब जीत के करीब पहुंच चुकी है. भारतीय टीम दूसरे दिन ही जीत के करीब पहुंच चुकी है. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने मानव सुथार को डेब्यू का मौका दिया.

मानव सुथार ने अपने डेब्यू मैच में ही इतिहास रच दिया है, इस खिलाड़ी ने दूसरे दिन बल्लेबाजी में 28 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में 16 ओवरों में 7 ओवर मेडेन डाले और 3 विकेट झटके हैं, ऐसे में सभी इस खिलाड़ी के बारे में जानना चाहते हैं.
Manav Suthar ने गली क्रिकेट खेल बनाया टीम इंडिया में जगह
मानव सुथार अभी 23 साल के हैं और भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 319वें खिलाड़ी बने हैं. ये खिलाड़ी राजस्थान से आता है और अब टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए जियोहॉटस्टार से कहा कि
“क्रिकेट हमेशा से मेरे परिवार का बड़ा हिस्सा रहा है. मेरे पिता खेल को पसंद करते हैं और घर पर सभी लोग लगातार मैच देखते हैं. बच्चे के रूप में मैं उनके साथ बैठता और देखता था. वहीं से मुझे क्रिकेट पसंद आने लगा. मैं दोस्तों के साथ गलियों में खेलने लगा. गली में होने वाले मैचों ने मुझे बुनियादी चीजें सिखाईं कि कैसे बल्ला पकड़ना है, कैसे गेंद फेंकनी है.”
मानव सुथार ने कहा कि जब वो 1011 सालों के थे, तब उन्हें लगा कि इसमें करियर बनाया जा सकता है. मानव सुथार ने कहा कि इसी समय उन्होंने क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया और आगे का सफर शुरू हुआ. मानव सुथार ने कहा कि
“मेरे लिए पहला रास्ता तब खुला जब राजस्थान अंडर 14 टीम में खेलने का मौका मिला. उस अनुभव ने मुझे काफी प्रेरणा दी. मैंने महसूस किया कि मैं इस खेल में करियर बना सकता हूं. वहां से एक क्रिकेटर के तौर पर मेरा सफर वास्तव में शुरू हुआ.”
मानव सुथार को पढ़ाई की वजह से सुनने पड़े ताने
मानव सुथार ने कहा कि क्रिकेट की वजह से उनका मन पढ़ाई लिखाई में नही लग रहा था, इसी वजह से परिवार के लोग उन्हें ताने मारते थे और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहते थे. मानव सुथार ने कहा कि
“भारत जैसे देश में जहां इतनी आबादी है वहां क्रिकेट में सफल होना कभी आसान नहीं रहता. यहां पर कुछेक जगहों के लिए बहुत सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी मुकाबला कर रहे होते हैं. मैंने भी बहुत सी चुनौतियां झेलीं. बहुत सारे लोगों ने मुझसे पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कोई स्कोप नहीं है और मैं समय खराब कर रहा हूं. लेकिन मैंने सुना नहीं. मैं हार नहीं मानी. मैं मेहनत करते गया.”
मानव सुथार के घरेलू क्रिकेट में आंकड़े हैं बेहद शानदार
मानव सुथार के लिए घरेलू क्रिकेट में 202223 का रणजी ट्रॉफी सीजन अच्छा रहा था. तब उन्होंने छह मैच में 39 शिकार किए. फिर वे इंडिया इमर्जिंग और इंडिया ए स्क्वॉड में लगातार खेलने लगे. पिछले रणजी सीजन में उन्होंने तीन मैच में ही 18 विकेट निकाले. उनके नाम 29 फर्स्ट क्लास मैच में 129 विकेट हैं. इस दौरान एक शतक व छह अर्धशतक भी बनाए.
भारतीय टीम को रविंद्र जडेजा की जगह एक आलराउंडर खिलाड़ी की जरूरत थी, जो भारत के लिए उन्ही की तरह आलराउंडर प्रदर्शन कर सके और मैच जीतने की काबिलियत रखता हो और अब भारतीय टीम को वो खिलाड़ी मिल चूका है. अब अगले कुछ महीने में देखना होगा कि आगे ये खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करता है, वहीं विदेशो में वो खुद को किस तरह ढालते हैं.



