CrimeIndiaPunjabTrending

फाजिल्का में जमीन के विवाद में मां पर गोली चलाने का आरोप, बेटे समेत 15 लोगों पर केस..

फाजिल्का में जमीन के विवाद में मां पर गोली चलाने का आरोप, बेटे समेत 15 लोगों पर केस..

फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का में जमीन को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। ढाणी मोहना राम में एक महिला के पैर में गोली लगने का मामला सामने आया है। घायल महिला ने अपने ही बेटे पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर उसके बेटे समेत करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

जमीन बेचने को लेकर चल रहा था विवाद

घायल परमजीत कौर के मुताबिक, उसके पति ओम सिंह सरपंच की पहले ही मौत हो चुकी है। उनका 22 वर्षीय बेटा परविंदर सिंह नशे का आदी है। महिला का आरोप है कि नशे की लत के चलते उसके बेटे ने पहले परिवार की कुछ जमीन बेच दी और अब बची हुई जमीन को भी बेचने की कोशिश कर रहा था।

परिवार के लोग इसका विरोध कर रहे थे। इसी वजह से घर में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। परमजीत कौर का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते परविंदर सिंह कुछ साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और वहां कई राउंड फायरिंग की।

फायरिंग में मां के पैर में लगी गोली

महिला के अनुसार, फायरिंग के दौरान एक गोली उसके पैर में लग गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला ने पुलिस से अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही है।

परमजीत कौर के भाई बलविंदर सिंह ने बताया कि परिवार के पास करीब डेढ़ एकड़ जमीन थी, जिसमें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply