IndiaUttar Pradesh

​Aaj Ka Mausam: हिमाचल-उत्तराखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी और बिहार से पंजाब तक जमकर बरसेंगे मेघ

Aaj Ka Mausam: मॉनसून की विदाई का समय अब अधिक दूर नहीं है, लेकिन इसकी विदाई से पहले देश के बड़े हिस्से में बादलों का डेरा जम गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 17 सितंबर यानी आज उत्तरपश्चिम से लेकर मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है. कई इलाकों में गरजचमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

​Aaj Ka Mausam: हिमाचल-उत्तराखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी और बिहार से पंजाब तक जमकर बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बादलों का डेरा रह सकता है. साथ ही हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है. आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं प्रदेश में 18, 19 और 20 सितंबर को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके बाद 21 और 22 तारीख को राज्य में आसमान साफ रहने वाला है.

यूपी से लेकर झारखंड तक बरसेंगे बादल

यूपी में आज महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर,बुलंदशहर, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में भारी बारिशआंधी की चेतावनी जारी की गई है. बिहार और झारखंड के जिलों में भारी बारिशआंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हरियाणा, चंडीगढ़ में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बादल छाए रहने, गरजचमक के साथ बारिश और कहींकहीं तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. विदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं. उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गंगीय पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश हो सकती है.

पश्चिम, पूर्व और दक्षिण भारत का कैसा रहेगा हाल

कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में छिटपुट बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरजचमक के साथ व्यापक बारिश हो सकती है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में रुकरुक कर बारिश देखने को मिल सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में आंधीबारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिशआंधी की चेतावनी जारी की गई है. जम्मू कश्मीर के भी पूंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, उधमपुर, कठुआ, गांदरबल और कुपवाड़ा में तेज बारिशआंधी का अलर्ट है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply