IndiaTrending

AC फर्स्ट में 1.5 लाख की शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा का मामला सोशल मीडिया पर वायरल, AI से फर्जी फोटो-वीडियो भी फैलाए जा रहे, जांच के लिए SIT गठित.

AC फर्स्ट में 1.5 लाख की शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा का मामला सोशल मीडिया पर वायरल, AI से फर्जी फोटो-वीडियो भी फैलाए जा रहे, जांच के लिए SIT गठित.

पिछले दिनों नई दिल्ली से जयनगर जा रही 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास से नेहा झा और उसके जीजा ईशान को 75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था.

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास से करीब डेढ़ लाख रुपए की विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार नेहा झा का मामला अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है. नेहा को उसके जीजा ईशान के साथ 75 लीटर शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और लोगों ने उसके आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. इसके बाद मामला इतना ट्रेंड हुआ कि सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे. कुछ लोग AI की मदद से नेहा के माता-पिता, भाई-बहन की फर्जी तस्वीरें और जानकारी शेयर कर रहे हैं. इतना ही नहीं, दूसरी लड़की के डांस वीडियो को भी नेहा का बताकर वायरल किया जा रहा है. ऐसे में पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर सामने आ रही अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करने की अपील की है.

75 लीटर शराब के साथ हुई थी गिरफ्तारी पिछले दिनों नई दिल्ली से जयनगर जा रही 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास से नेहा झा और उसके जीजा ईशान को 75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद जांच के दौरान सामने आए नेहा के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे. कई यूजर्स को पहले यह विश्वास ही नहीं हुआ कि वीडियो में दिख रही महिला शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग उसे जांच अधिकारी तक समझ बैठे. देखते ही देखते मामला शराब बरामदगी से आगे बढ़कर सोशल मीडिया की बहस बन गया.

जेल में VIP ट्रीटमेंट की भी चर्चा नेहा के जेल जाने के बाद सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा होने लगी कि क्या उसे जेल में VIP सुविधा मिल रही है. कुछ लोग दावा कर रहे थे कि उसे बाहर से खाना भेजा जा रहा होगा. हालांकि, जेल सूत्रों के मुताबिक नेहा समस्तीपुर मंडल कारा के महिला सेल में अन्य महिला बंदियों की तरह ही रह रही है. उसे जेल मैनुअल के अनुसार खाना दिया जा रहा है. जेल में कैंटीन की सुविधा भी है, जहां बंदी समोसा, लिट्टी, मिठाई और दूध जैसी चीजें खरीद सकते हैं.

जेल में मिलता है तय मेन्यू जेल मैनुअल के मुताबिक सुबह चाय, बिस्किट, चना और गुड़ दिया जाता है. दोपहर और रात के खाने में रोटी, चावल, दाल और मौसमी हरी सब्जियां मिलती हैं. सप्ताह में मांसाहारी भोजन देने का भी प्रावधान है. मंडल कारा में बाहर से खाना भेजने पर रोक है, इसलिए नेहा को भी जेल का निर्धारित भोजन ही दिया जा रहा है.

शराब नेटवर्क की जांच करेगी SIT मामले के बढ़ते दायरे को देखते हुए रेल एसपी मुजफ्फरपुर वीणा कुमारी ने SIT का गठन किया है. टीम का नेतृत्व समस्तीपुर के रेल DSP करेंगे. पुलिस अब नेहा और उसके जीजा से आगे बढ़कर पूरे शराब नेटवर्क की जांच करेगी. जांच में परिवार के कुछ सदस्यों के पहले शराब से जुड़े मामलों में जेल जाने की जानकारी भी सामने आई है. SIT नेहा और ईशान के मोबाइल और संपर्कों की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि शराब कहां से आती थी, कहां सप्लाई होती थी और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply