CrimeHaryanaIndiaTrending

बेटे का जन्मदिन मनाया, फिर प्रेमी संग चली गई महिला? दो बच्चों और ₹50 हजार के साथ गायब होने का पति का आरोप..

बेटे का जन्मदिन मनाया, फिर प्रेमी संग चली गई महिला? दो बच्चों और ₹50 हजार के साथ गायब होने का पति का आरोप..

रेवाड़ी में परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद महिला प्रेमी संग फरार हो गई। अपने साथ दोनों बच्चे और घर में रखा कैश भी ले गई। परिवार जब सुबह उठा तो उसे इसका पता चला। आशंका जताई जा रही है कि वह अपने मायके के युवक के साथ फरार हुई है। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से यूपी निवासी युवक ने पुलिस को उसके पिता पिछले 4-5 सालों से धारूहेड़ा में रह रह हैं। दो साल पहले वह भी वह भी बच्चों को लेकर पिता के पास आ गया और ठेकेदार के पास काम करने लगा। उसके बड़ी बेटी और छोटा बेटा है। 13 जुलाई की रात हमने बेटे का तीसरा बर्थ-डे मनाया था।

14 को ठेकेदार ने उसे रखने के लिए 50 हजार रुपए दिए, जो घर आने के बाद मैने अपनी पत्नी को दे दिए। इसके बाद पिता के पास काम पर हाथ बंटवाने चला गया। रात 11 बजे काम से आए और पूरा परिवार सो गया।

हम जब सुबह उठे तो चाय मांगने पर कोई जवाब नहीं मिला। जांच करने पर पत्नी और बच्चे घर से गायब मिले। आसपास पता किया तो कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घर में रखें ठेकेदार के 50 हजार रुपए व अन्य सामान भी गायब मिला। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके के एक युवक से फोन और सोशल मीडिया पर बातचीत करती थी।

कुछ दिन पहले पता चलने के बाद इसकी जानकारी उनके परिवार को दी और उससे फोन ले लिया। अपने स्तर पर की गई पड़ताल में पता चला है कि उसकी पत्नी को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply