
लखनऊ, अमृत विचार। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने वीडियो जारी कर दावा किया कि एक फार्म हाउस पर उनकी हत्या की साजिश रची गई। सांसद आजाद ने कहा कि उनके पास इस संबंध में गलत सूचनाएं नहीं हैं।
सरकार से जांच कराने की मांग
चंद्रशेखर आजाद ने सरकार से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने कथित साजिश को गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की अपील की। सांसद ने कहा कि मौत तो एक दिन आनी ही है और मौत के डर से जिंदगी नहीं जी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह डरकर पीछे हटने वाले नहीं हैं।
बोले ताकत मिली तो गुंडे पलायन करेंगे
चंद्रशेखर आजाद ने अपने बयान में कहा कि अगर उन्हें ताकत मिली तो गुंडे पलायन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह के डर के कारण अपने कदम पीछे नहीं खींचेंगे। साथ ही उन्होंने सरकार से पूरे मामले की जांच कराकर कथित हत्या की साजिश की सच्चाई सामने लाने की मांग दोहराई।



