CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

सतना राजघराने में बवाल, दो पत्नियों के विवाद के बीच चलीं गोलियां, जानिए इनसाइड स्टोरी !

सतना राजघराने में बवाल, दो पत्नियों के विवाद के बीच चलीं गोलियां, जानिए इनसाइड स्टोरी  !

मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नागौद राजघराने से जुड़ी परसमनिया गढ़ी में पारिवारिक कलह ने खूनी रूप ले लिया. राजघराने के सदस्य रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की दो पत्नियों के बीच चल रहा पुराना विवाद इस कदर बढ़ा कि बात सीधे गोलीबारी तक पहुंच गई. इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए रीवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, नागौद राजघराने से जुड़े रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह और उनकी कथित दूसरी पत्नी सुनीता सिंह (सुनीता परिहार) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. 12 जून की दोपहर को परसमनिया गढ़ी स्थित फार्म हाउस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.

शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत और बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बेकाबू हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान सुनीता सिंह ने कमरे के अंदर से खिड़की के जरिए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply